Gorakhpur News: महिलाओं को अभियान चलाकर बनाया सदस्य, बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा ने दिया नारी को सम्मान

Gorakhpur News: क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने भी सदस्यता अभियान में नारी समाज को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है।

Update:2024-10-19 21:45 IST

महिलाओं को अभियान चलाकर बनाया सदस्य, बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा ने दिया नारी को सम्मान: Photo- Newstrack

Gorakhpur News: भाजपा संगठन की ओर से सदस्यता का विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पर करीब तीन दर्जन महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में उपस्थित नारी समाज का क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मुंह मीठा कराया। सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की आधी आबादी नारी समाज का भाजपा को भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने में सफल हुई थी। हाल ही में नारी समाज के आशीर्वाद से भाजपा ने हरियाणा में इतिहास रचने का कार्य किया है। देश के जिन राज्यों में भाजपा या राजग गठबंधन की सरकार है, इसकी देन नारी समाज ही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने भी सदस्यता अभियान में नारी समाज को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। बताया कि विशेष अभियान के तहत आज हर बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों को कम से कम दस लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है।

उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री सुनीता पासवान ने सभी के प्रति आभार जताया। पूर्व महानगर अध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सह क्षेत्रीय संयोजक राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, छोटेलाल पासवान, सुधाकर यादव, सर्वदीप सिंह सन्नी, कंचन देवी, पूनम देवी, उषा देवी, संजू देवी, उत्तम यदुवंशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

31 तक सक्रिय सदस्य बनें

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य अभी 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच सक्रिय सदस्य बनाने के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का कार्य पार्टी के पदाधिकारी करेंगे। कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य सांगठनिक ढांचा के नींव होते हैं। मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पद के हकदार सक्रिय सदस्य ही होते हैं। भाजपा समय की जरूरत है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाने में अपना सांगठनिक कौशल दिखाना चाहिए।

Tags:    

Similar News