Hapur News: अमृत सरोवर से गुलजार होंगी 273 ग्राम पंचायतें, तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

Hapur News: प्रशासन द्वारा जनपद के 112 तालाबों को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन तालाबों की सूरत को बदलकर अमृत सरोवर पार्क में तब्दील किया जाएगा। पार्कों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Update: 2023-06-06 17:09 GMT
अमृत सरोवर से गुलजार होंगी 273 ग्राम पंचायतें, तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण : Photo- Newstrack

Hapur News: प्रशासन द्वारा जनपद के 112 तालाबों को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन तालाबों की सूरत को बदलकर अमृत सरोवर पार्क में तब्दील किया जाएगा। पार्कों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शासन की मंशानुसार जनपद के सभी गांवों में दो-दो अमृत सरोवर पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है।

हर गांव में दो तालाबों को अमृत सरोवर पार्क में बदलने की योजना

जनपद में प्रशासन द्वारा पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में जनपद में 75 तालाबों को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार किया गया था। उन्हें अमृत सरोवर पार्क में तब्दील किया गया था। शासन की मंशा है हर गांव में कम से कम दो तालाबों को अमृत सरोवर पार्क के स्वरूप में बदला जाए। जनपद में कुल 273 ग्राम पंचायत हैं, वहीं अब जनपद में 112 ऐसे तालाबां को चिन्हित किया गया है, जो एक एकड़ या उससे अधिक भूमि में फैले हों। इन तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य शुरू किया गया है। यहां अमृत सरोवर बन जाने से जहां गांव सुंदर नजर आएगा, वहीं जनउपयोग के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।

एक अमृत सरोवर पर 50 लाख रुपए होंगे खर्च

एक अमृत सरोवर तालाब पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पर मनरेगा, वित्त आयोग व सीआरएफ फंड का पैसा लगाया जा सकता है। जनपद में फिलहाल तालाबो को चिन्हित करने का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद अमृत सरोवर पार्क बनाने के लिए तालाबों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

सीडीओ ने दी ये जानकारी

हापुड़ सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जनपद के सभी 273 गांवों में दो-दो तालाबों को अमृत सरोवर पार्क में विकसित करने के लगातार कार्य किये जा रहे हैं। इसके लिए तालाबां को कब्जामुक्त भी कराया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि सभी गांवों में अमृत सरोवर पार्क बनाने के लिए एक एकड़ या उससे अधिक भूमि मिल जाए।

Tags:    

Similar News