Hardoi News: हरदोई में 26 वार्डो में से भाजपा ने 9, 16 पर निर्दलीय व एक पर निर्विरोध ने मारी बाजी

Hardoi News: आबकारी मंत्री के वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी सिंबल पर लड़े चुनाव के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी से हार गया।

Update:2023-05-15 01:44 IST
UP Nikay Chunav 2023 Result

Hardoi News: नगर निकाय चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के साथ वार्ड के सदस्यों को भी सिंबल आवंटित किए थे। हरदोई जनपद में भी नगर पालिका सदस्य के लिए कई लोगों ने राजनीतिक दलों के सिंबल पर चुनाव लड़ा है तो वहीं कई लोग निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नगर पालिका सदस्य पद पर चुनाव लड़े हैं। हरदोई नगर पालिका में वार्ड के सदस्य पद पर भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर 9 प्रत्याशियों ने जीत भी हासिल की है। वहीं कई वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर उम्मीदवार को हार का भी सामना करना पड़ा है। हरदोई नगर पालिका परिषद में 26 वार्ड हैं जिसमें से वार्ड संख्या 21 से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा हनी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। जिसके बाद नगर पालिका हरदोई में कुल 25 वार्डों में चुनाव संपन्न कराया गया। नगर पालिका हरदोई में आबकारी मंत्री के वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी सिंबल पर लड़े चुनाव के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी से हार गया। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह प्रत्याशी भाजपा के सिम्बल पर जीते

भारतीय जनता पार्टी के सिम्बल पर नगर पालिका हरदोई के सदस्य पद का चुनाव लड़े प्रत्याशियों में से वार्ड संख्या 4 ऊंचा थोक से अमित रानू ने जीत हासिल की,वार्ड संख्या 7 आवास विकास कॉलोनी से राजीव कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सिम्बल पर जीत हासिल की है,वार्ड संख्या 18 बहरा सौदागर पूर्वी से प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की है,वार्ड 14 से सुशीला मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की है,वार्ड संख्या 11 लाइन परवा से अंशिका ने वार्ड का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीता है,वार्ड संख्या 24 बैहरा सौदागर मध् से वंदना ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की है। वार्ड संख्या 9 सिविल लाइन पश्चिमी ने सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की है,वार्ड संख्या 22 नुमाइश पुरवा से रोहित कुमार कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की,वार्ड संख्या 2 सिविल लाइन पूर्वी में मंजू वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत हासिल की है।

इन प्रत्याशियों ने निर्दलीय जीत हासिल की

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वार्ड संख्या 13 देविन पुरवा से राजकुमार गुप्ता,वार्ड संख्या 25 सरायथोक पूर्वी से हफीज अहमद,वार्ड संख्या 15 बोर्डिंग हाउस अजय कुमार शर्मा ,वार्ड संख्या 16 आलू थोक दक्षिणी से धर्मरुचि सिंह,वार्ड संख्या 19 मोमीनाबाद से जमील अहमद अंसारी,वार्ड संख्या 20 से बहरा सौदागर पश्चिमी से असद हुसैन, वार्ड संख्या 23 रेलवे गंज मध्य से सुधीर गुप्ता,वार्ड संख्या 10 महर्षि वाल्मीकि नगर से शबाना नियाजी,वार्ड संख्या 8 लक्ष्मी पुरवा से संजय कश्यप,वार्ड संख्या पांच मंगली पुरवा से शुभम गुप्ता, वार्ड संख्या 26 वैटगंज उत्तरी संदीप, वार्ड संख्या 17 वैटगंज दक्षिणी से मीनू, वार्ड संख्या 12 सराय थोक पश्चिमी से शांति देवी, वार्ड संख्या 1 आलूथोक उत्तरी से संगीता, वार्ड संख्या 3 पेनी पुरवा से गंगाराम, वार्ड संख्या 6 चन्दीपुरवा से संदीप कुमार राजवंशी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है।

Tags:    

Similar News