Hardoi News: साइबर सिक्योरिटी सेल का हुआ उद्घाटन, लोगो को किया जाएगा जागरूक, लोग लिखा सकते हैं अपनी शिकायत

Hardoi News: पुलिस लाइन में साइबर सिक्योरिटी सेल का उद्घाटन आज लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने किया। आईजी दोपहर में पहुंचे और फ़ीता काटकर साइबर सिक्योरिटी सेल का उद्घाटन किया।

Update: 2023-08-16 16:11 GMT
(Pic: Newstrack)

Hardoi News: देश में दिन पर दिन साइबर अपराध बढ़ा रहे हैं। साइबर अपराध रोज नई तरकीब निकालकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हरदोई में भी आए दिन साइबर क्राइम से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में हरदोई जनपद के लोगों को साइबर क्राइम को लेकर समय-समय पर जागरूक भी किया जाता रहता है। जनपद में साइबर क्राइम का शिकार हुए लोग साइबर क्राइम के मामले की शिकायत कराने को लेकर काफी असमंजस की स्थिति में बने रहते हैं। लेकिन अब लोगों को साइबर क्राइम से जुड़े अपराधों को लेकर अभियोग पंजीकृत कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

पुलिस लाइन में साइबर सिक्योरिटी सेल का उद्घाटन आज लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने किया। आईजी दोपहर में पहुंचे और फ़ीता काटकर साइबर सिक्योरिटी सेल का उद्घाटन किया। साइबर अपराध को लेकर लोगो को जागरूक करने के लिए 14 वॉलिंटियर भी बनाए गए है।

साइबर के 55 मामले हुए निस्तारित

हरदोई में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे थे। जनपद में ओटीपी पूछ कर रुपए निकालने, फेक कार्ड बनाकर रुपए निकालने, फर्जी बैंक प्रतिनिधि बनाकर खाते से रुपए हड़पने, फोन पर गूगल पे व फ़ोन पे के के माध्यम से लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आ रहे थे जिसको लेकर साइबर क्राईम सेल को बनाया गया था जिसका काम साइबर से जुड़े अपराधों पर अभियोग पंजीकृत कार्रवाई करने का था। अब तक जनपद में कोई भी साइबर सिक्योरिटी सेल का थाना नहीं बना था। साइबर क्राइम के शिकार लोग अपने नजदीकी थाने में जाकर अभियोग पंजीकृत कराते थे लेकिन अब साइबर सिक्योरिटी थाने में जाकर साइबर क्राइम के अभियोग दर्ज करा सकेंगे।

13 लाख रुपए बरामद

लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने साइबर सिक्योरिटी सेल का उद्घाटन करने के साथ बताया कि जनपद में 74 साइबर क्राइम से जुड़े अभियोग पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 55 मामलों में जनपद की पुलिस ने अच्छा कार्य करते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया है। साइबर सिक्योरिटी सेल द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाते हुए 19 लाख रुपए की रिकवरी भी कराई गई है। शेष 13 अभियोग अभी बाकी है वहीं 54 लाख की धनराशि भी बरामद करना रह गई है। तरुण गाबा ने कहा की जनपद में साइबर थाना खुलने के बाद शेष बचे अभियोग व धनराशि को जप्त कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम जनपद की पुलिस द्वारा किया जाएगा।

आईजी तरुण गाबा ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी सेल काफी अच्छी भूमिका निभाई है। साइबर सिक्योरिटी थाने को खोलने का उद्देश्य है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को हम जागरूक कर सकें। क्योंकि बहुत सारे ऐसे प्रकरण सामने आते हैं जिसमें लोग साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं और अपनी जमा पूंजी को खो बैठते हैं और ब्लैकमेल के शिकार होते हैं और कई अन्य विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से परेशान होते हैं तो उनकी मदद के लिए वह यहां पर आ सके और अपनी बात कह सकें शिकायत कर सकें और उस पर कार्यवाही की जा सके। इसके लिए

Tags:    

Similar News