Hardoi News: डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, दिये निर्देश

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद के गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं का भुगतान ससमय कराया जाये।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-05-27 13:53 GMT

Hardoi News (Pic:Newstrack) 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शेष पंचायत घरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। सभी पंचायत भवनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही करने पर सम्बंधित बीडीओ व एडीओ की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। अवशेष अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण जल्द कराया जाये। ग्रामों में तैनात पंचायत सहायकों की नियमित समीक्षा की जाये। निर्मित आरआरसी सेंटरों का संचालन जल्द सुनिश्चित किया जाये। निर्माणाधीन सेंटरों के कार्य में तेजी लायी जाये। सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र लिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में हुई बैठक

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद के गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं का भुगतान ससमय कराया जाये। विभागीय स्कीमों में प्रगति लेकर लक्ष्य को समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाये। पशुओं को गर्मी से बचाने के उपाय किये जाएं। पंचायती राज विभाग की ओर से गोवंश संरक्षण को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ली जाये। गौशाला में संरक्षित व सहभागिता योजना में दिए गए गोवंश का नियमित सत्यापन कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, पीडी गजेन्द्र तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News