Hardoi News: शर्मनाक! युवक ने अपनी दस वर्षीय बहन के साथ किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ़्तार, जाँच में जुटी पुलिस

Hardoi News: रेप करने वाले युवक ने अपने मामा की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नशे की हालत में युवक ने इस कृत्य को अंजाम दिया है।

Update: 2023-07-17 05:56 GMT
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई जनपद में एक बार फिर रिश्ते कलंकित हो गए हैं। एक युवक द्वारा अपनी नाबालिग बहन से रेप की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी से हुए रेप के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि रेप करने वाले युवक ने अपने मामा की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नशे की हालत में युवक ने इस कृत्य को अंजाम दिया है।

पाली थाना क्षेत्र के गांव रहने वाले व्यक्ति के बहन और बहनोई शहजानपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में रहते थे। बहन-बहनोई की मौत हो चुकी है। भांजा रामू अक्सर अपने मामा के यहां आता जाता रहता था। रामू शनिवार को भी अपने मामा के घर आया था। रामू नशे में धुत बताया जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मामा भांजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान रामू कि उसके मामा ने पिटाई भी कर दी थी इसी बात से नाराज हो रामू ने रात लगभग 2:30 पर मामा कि 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया। आहट होने पर मामा पहुंचे तो भांजे रामू को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करते पाया जिसके बाद मामा ने अपने भांजे रामू को पकड़ लिया और यूपी 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामा द्वारा अपने भांजे रामू के विरुद्ध तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

युवक पर दर्ज हुआ अभियोग, गाँव में मचा हड़कंप

पाली थाना क्षेत्र ने एक व्यक्ति द्वारा अपने ही भांजे पर अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रेप के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है साथ ही 10 वर्षीय किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी से हुए रेप के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मामा द्वारा कि गई पिटाई से आहत होकर मामा से बदला लेने के उद्देश्य से युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मौके पर जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उसी के एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और इसमें अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News