Hapur News: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का आरोप

Hapur News: उसका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उत्पीड़न किया, कई बार मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Update: 2023-04-14 18:14 GMT
Husband gave triple talaq for not bringing car (Photo-Social Media)

Hapur News: एक विवाहित महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उत्पीड़न किया, कई बार मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी की पहली रात में ही पति के प्रेम-प्रसंग की हुई जानकारी

एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी शादी आशिक निवासी ग्राम करोरा थाना पहासू के साथ 20 फरवरी 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर करीब 17 लाख रूपये खर्च किये थे। जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष को नकद छह लाख इक्कीस हजार रूपये दिए थे। शादी की पहली रात को ही प्रार्थी के पति आशिक ने उसके साथ अजीब व्यवहार किया। आरोप है कि पहली रात को ही उसके पति आशिक ने उससे साफ तौर पर कहा कि उसका नोएडा में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तुम्हारे साथ की गई शादी को मैं किसी भी हाल में नहीं निभा पाऊंगा।

दुपट्टे से गला घोंट किया जान से मारने का प्रयास!

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह बात सुनते ही प्रार्थनी एक सदमें में चली गई। किसी तरह रात गुजारने के बाद यह तमाम बात उसने अपनी मां को फोन पर बताई। घरवालों को सभी बात पता चलने के बाद उसके ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों से बात की। जिसमें उसके घरवालों के सामने उसके पति एवं ससुराल वालों ने यह कह दिया कि यह महज एक मजाक कर रहा था। आरोप है कि मायके वालों के जाने के बाद पति आशिक, ससुर अशरत अली ने लात घूंसो से विवाहिता के साथ मारपीट की और दुपटटे से गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। काफी मिन्नत करने के बाद बामुश्किल उसकी जान बख्शी गई।

ससुर ने की अश्लील हरकत

रिपोर्ट में बताया गया कि 25 अप्रैल 2022 को जब वह रसोई में काम कर रही थी तो अचानक पीड़िता का ससुर उसके नजदीक आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उसके साथ अश्लील संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। पीड़िता वहां से भागकर सभी बातें अपने पति आशिक को बताने गयी तो पति ने उल्टा पति ने ही पीड़िता को धमका दिया।

सुसराल पक्ष कर रहा था कार की मांग

पीड़िता ने बताया कि उसका चचिया ससुर भुटटू, नन्द रेशमा, नन्दोई अजमत उर्फ सोनू जब भी उसके ससुराल में आते तो पीड़िता को धमकाते थे। पीड़िता के विरोध करने पर गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पति अक्सर रात को घर से गायब रहता था और कभी भी उसके साथ पति ने वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं किए।

पति ने पीड़िता को दिया तीन तलाक

आरोप है कि 7 अप्रैल 2022 को अचानक उसके पेट में दर्द महसूस हुआ, जिसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो पति आशिक आग बबूला हो गया। कहने लगा कि जब तुम्हारे साथ कोई भी वैवाहिक संबंध नहीं बनाए तो पेट में किस चीज का दर्द उठ रहा है। उसे कोई ऐसी दवाई लाकर खिला दी, जिस कारण उसके पेट में परेशानी उत्पन्न हो गई और वह लगातार परेशान रहने लगी। पति से शिकायत करने पर वह उसके साथ मारपीट करता और लगातार विरोध करने के बाद 31 दिसंबर 2022 को तीन बार तलाक दे दिया। यह जानकारी परिजन को दी तो वह उसे मायके ले आए। तभी से वह अपने मायके जोगीपुरा रह रही है।

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News