मेरठ में बढ़ रहा अपराध: आपसी विवाद में दनादन चले पत्थर, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरोनावायरस से जनता को बचाने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन कर रखा है। लोगों के जुटने पर पाबंदियां हैं। प्रार्थना स्थल एवं धार्मिक आयोजन भी बंद हैं। रमजान का महीना भी लॉकडाउन में गुजरा है।

Update: 2020-05-25 12:52 GMT
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ। कोरोनावायरस से जनता को बचाने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन कर रखा है। लोगों के जुटने पर पाबंदियां हैं। प्रार्थना स्थल एवं धार्मिक आयोजन भी बंद हैं। रमजान का महीना भी लॉकडाउन में गुजरा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनियाभर में मुसलमानो ने अपने सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-फित्र की नमाज मस्जिद या ईदगाह पर नहीं, बल्कि घर में ही अदा की है। लेकिन इस बीच कई जगह सरकार के आदेशों की धज्जियां भी उड़ाने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें…पाकिस्तान-भारत के करोड़ों रुपए कर रहा बर्बाद, तबाह हो रही अंधाधुंध फसल

आधा दर्जन लोग घायल

ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है जहाँ नमाज़ पढ़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में अब्दुल गफ्फार और रियाज पक्ष के बच्चों के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते ही विवाद में घर के बड़े लोग भी शामिल हो गए।विवाद के दौरान आपस में जमकर मार-पिटाई हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें…बढ़ रही तबाही: अलर्ट हुए डीएम ने बनाई रणनीति, ऐसे करेंगे सामना

लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोंनो ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है,जिसके आधार पर एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग गिरफ्तार किये गए हैं।

इनके खिलाफ मुककदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर घटनास्थल क्षेत्र के चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।

घर पर पथराव

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी रियाज का आरोप है कि उसके आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पथराव में रियाज और उसकी पुत्री गुलिस्तां, शबनम और परिवार की अन्य महिलाएं दानिश्ता और अंजुम आदि घायल हो गए। वहीं अब्दुल गफ्फार ने रियाज पक्ष पर पहले मारपिटाई करने का आरोप लगाया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News