Jhansi: झांसी में कहीं हुई हत्या, तो कहीं हुई मुठभेड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

झांसी में चौकीदार की पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रक्सा थाना क्षेत्र में एक किशोर के मर्डर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-04-29 20:47 IST

Jhansi: झांसी में कहीं हुई हत्या, तो कहीं हुई मुठभेड़, 1 आरोपी गिरफ्तार। (Social Media) 

Jhansi Crime News: झांसी में कत्ल के बाद कत्ल होते जा रहे हैं। चौकीदार की बीती रात पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया मगर हत्यारोपी का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उधर, रक्सा थाना क्षेत्र में अठोंदना में एक किशोर के मर्डर के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्थरों से सिर कुचलकर की हत्या

लहचूरा थाना क्षेत्र (Lachura thana chetra) के ग्राम कदौरा निवासी भैय्यालाल तालाब की रखवाली करता था। वह एक झोपड़ी बनाकर रहता था। बुधवार की रात उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। फोन पर बात न होने पर उसका पुत्र लालाराम घबरा गया। वह तलाशते हुए बरुआमाफ गांव पहुंच गया। वहां पर उसका पिता भैय्यालाल अपनी झोपड़ी में नहीं था। शाम 4 बजे उसका शव धसान नदी के पास क्षत-विक्षिप्त हाल में पड़ा मिला। पत्थरों से सिर कुचलकर भैय्यालाल की हत्या की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। मौके से टीम को खून से सना पत्थर एवं नुकीला औजार भी मिला है। इसे कब्जे में ले लिया। थोड़ी दूरी पर शराब की बोतलें भी पड़ी थी।

हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में परिजनों से वार्तालाप की गई। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, सीओ मऊरानीपुर अरुण चौरसिया (CO Mauranipur Arun Chaurasia) का कहना है कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। मालूम हो कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोंदना में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ः बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा भाग गया

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि सीपरी बाजार थाने की पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। सूचना मिली कि शिवानी तिराहे के पास 2 बदमाश वारदात करने की फिराक में है। इस सूचना पर गई टीम ने दोनों बदमाशों को आवाज दी। इसके जवाब में बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम निवासी सागर मध्य प्रदेश बताया है। जबकि उसका साथी फिरोज फरार हो गया। सलीम पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमा है। जबकि फरार हुआ फिरोज पर 27 मुकदमा दर्ज है। सलीम ने कुछ दिनों पहले सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में महिला के गले से जंजीर छीनने समेत कई वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुख्य आरक्षी के बेटे का मुंबई इंडियन टीम में हुआ चयन

झाँसी पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह के बड़े पुत्र कार्तिकेय सिंह का मुंबई इंडियंस की टीम में चयन हुआ है। चयन पर एसएसपी शिवहरी मीना (SSP Shivhari Meena) ने मुख्य आरक्षी को बधाई दी है। सुल्तानपुर में रहने वाले श्याम नाथ झांसी में पिछले तीन साल से तैनात है। पूरा परिवार कानपुर में रहता है। उसके दो बेटे हैं। इसमें बड़े बेटा कार्तिकेय सिंह हैं। कार्तिकेय का बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रुचि थी। आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई।

इंडियन क्रिकेट टीम में मुंबई इंडियंस टीम-11 (Mumbai Indians team) में मोहम्मद अरसद खान के चुटहिल होने पर घरेलू मैंचों में अच्छा प्रदर्शन करने के आधार पर कार्तिकेय सिंह का चयन हुआ है। कार्तिकेय कई राज्यों से खेलने के बाद वर्तमान में एमपी का प्रतिनधित्व कर रहे थे। आगामी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है। कार्तिकेय सिंह बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज हैँ। उसके चयन पर होने पर एसएसपी ने मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह को बधाई दी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News