Kannauj News: कन्नौज में महिला का शव नहर में मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

Kannauj News: ग्रामीणों ने जताई हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी।

Update: 2023-09-03 16:31 GMT
कन्नौज में महिला का शव नहर में मिला, जाँच में जुटी पुलिस: Photo- Social Media

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में आज दोपहर एक अज्ञात महिला का शव नहर में मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर शव की शिनाख्त में जुट गई है

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मिघौली ग्राम सभा के मनकापुर में जब नहर के किनारे किसान अपने पशुओं को चरा रहे थे तभी नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरते देखा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे। जिसके चलते ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। जिसके बाद शिनाख्त करने के आधार पर पता लगा कि अज्ञात शव किसी महिला का है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव फूलने की वजह से पानी के ऊपर आकर बहने लगा था। मृतक महिला के गले में एक दुपट्टा बंधा हुआ मिला था।

शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अब पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जानकारी मिल सकेगी।

Tags:    

Similar News