कानपुर कांडः शहीद हुआ रायबरेली का ये सपूत, रच दिया इतिहास

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के बनपूरा मजरे हिलौली के महेश कुमार यादव भी शहीद हुए हैं।

Update: 2020-07-03 08:12 GMT

रायबरेली: कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के बनपूरा मजरे हिलौली के महेश कुमार यादव भी शहीद हुए हैं। ख़बर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसरा है।

ये भी पढ़ें:30 साल बड़े से शादी: 14 की उम्र में बनी मां, कुछ ऐसी थी सरोज खान की कहानी

1996 में सहारनपुर से पुलिस में भर्ती हुए थे

शहीद दरोगा महेश यादव के पिता देव नारायण रिटायर्ड जल कल विभाग के पंप आपरेट हैं। शहीद को लेकर उनके दो बेटे हैं, महेश यूपी पुलिस तो छोटा बेटा राजेश यादव अध्यापक है। परिजनों ने बताया कि शहीद का शव शाम तक गांव आने की उम्मीद है। शहीद महेश कुमार यादव (45) वर्ष 1996 में सहारनपुर से पुलिस में भर्ती हुए थे।वर्ष 2014 में दरोगा की परीक्षा में पास हुए तो पहली तैनाती में एसएसपी कानपुर के पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद अपनी मेहनत और कर्तव्य निष्ठा के चलते कानपुर नगर के कई थानों में वह तैनात रहे। बीते 2 वर्ष से महेश कुमार कानपुर नगर के शिवराजपुर थाने में तैनात थे।

Full View

शहीद के बड़े पुत्र विवेक नरायण यादव ने बताया

शहीद के बड़े पुत्र विवेक नरायण यादव ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे सूचना मिली की चौबेपुर थाने के विकारों गांव में बदमाश विकास दुबे से मुठभेड़ हो गई है। बिठूर पुलिस समेत शिवराजपुर की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। दरोगा महेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों से लोहा लेने लगे। तभी बदमाशों की गोली से वह शहीद हो गए। आज सुबह 5:30 बजे हम लोगों को घटना की सूचना मिली। मौके पर उप जिलाधिकारी जीतलाल सैनी, क्षेत्राधिकारी लालगंज इंद्रपाल सिंह, कोतवाल रविन्द्र सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजपाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:कानपुर हमला: अखिलेश ने सरकार को घेरा, प्रियंका बोलीं- UP में पुलिस भी सुरक्षित नहीं

आपको बता दें कि मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा विवेक नारायण कोटा से मेडिकल की तैयारी कर रहा है। दूसरा विराट अभी दो साल का है। पत्नी सुमन का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि कानपुर की घटना से जिले में नाकेबंदी करके सघन चेंकिग अभियान शुरू कर दी गई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News