सोशल मीडिया पर विकास दुबे का सपोर्ट करने वालों की खैर नहीं, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग हरकत में आ गए हैं। वहीं...

Update: 2020-07-05 03:39 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग हरकत में आ गए हैं। वहीं इस घटना का जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देने पर पुलिस ने इनाम भी रखा है। बता दें कि घटना के बाद ही मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। यूपी पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में छापे भी मार रही है।

ये भी पढ़ें: नागालैंड डॉग मीट बैन: अनुष्का शर्मा ने कही ऐसी बात, अन्य स्टार्स ने दिया साथ

सोशल मीडिया पर विकास दुबे को सपोर्ट कर रहे लोग

इस बीच सोशल मीडिया पर कई लोग हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का समर्थन कर रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर कानपूर वारदात को लेकर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को सही ठहराते हुए उसका समर्थन कर रहे हैं। यहां तक कि कई लोग गैंगेस्टर विकास दुबे के समर्थन में पोस्ट भी कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। कानपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की हत्याओं को सोशल मीडिया पर सही ठहराने और विकास दुबे का सपोर्ट करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: नहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

दर्ज हुआ FIR

विकास दुबे के जरिए पोलिकर्मियों की हत्याओं को सोशल मीडिया पर सही बताने वाले लोगों के खिलाफ कानपुर के फजलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं। बता दें कि फेसबुक पर विकास दुबे को सही ठहराने वालों पर केस दर्ज किया गया है।

आठ पुलिसकर्मी शहीद

बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और सात गंभीर घायल हो गये। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस में आक्रोश है। ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

Tags:    

Similar News