Kaushambi News: अब नहीं कर पाएगा रेप! सीमा ने काट डाला निजामुद्दीन का गुप्तांग

Kaushambi Crime News: कौशाम्बी पुलिस ने बताया कि, पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का प्रयागराज के अस्पताल में इलाज जारी है। महिला ने उस पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।

Report :  aman
Update: 2023-11-16 11:21 GMT

Kaushambi Woman Cut Private Part (Social Media) 

Kaushambi Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीमा नाम की महिला ने पड़ोस में रहने वाले निजामुद्दीन का गुप्तांग काट दिया। जिसने भी ये खबर सुनी, वो दंग रह गया। ख़बरों के मुताबिक, कौशांबी जिले के मंझनपुर में मोहम्मद निजामुद्दीन पर अपनी पड़ोस में रहने वाली हिन्दू महिला पर जबरदस्ती करना भारी पड़ गया। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए उक्त शख्स का गुप्तांग ही काट दिया। 

कौशाम्बी पुलिस (Kaushambi Police) ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। ये खबर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां देखने-सुनने को मिल रही है। कोई महिला को वीरता पुरस्कार देने की बात कर रहा है तो कोई कानून सम्मत सजा दिए जाने की बात। जो भी हो पुलिस क़ानूनी कार्रवाई करेगी। 

क्या है मामला?

यूपी के कौशांबी के मंझनपुर में एक महिला ने निजामुद्दीन नामक शख्स का गुप्तांग चाकू से काट दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा का आरोप है कि, निजामुद्दीन ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। उसके घर में घुसकर जबरन उसे बिस्तर पर लिटा दिया। उसके साथ कुछ गलत होता उससे पहले मौका पाकर सीमा ने निजामुद्दीन का गुप्तांग काट दिया। 

युवक के पिता ने दी तहरीर, महिला गिरफ्तार

कौशांबी में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से एक युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया। गंभीर घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो हरकत में आई। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चाकू के वार से आई गंभीर चोट

इस घटना के संबंध में मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया कि, 'शरीफपुर गांव की रहने वाली सीमा (32 वर्ष) का पड़ोस में ही रहने वाले निजामुद्दीन (26 वर्ष) से किसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम विवाद हो गया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि, विवाद के दौरान सीमा ने युवक के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से निजामुद्दीन के गुप्तांग पर गंभीर चोट आई। बहुत अधिक खून बहता देख निजामुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।'

महिला ने लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निजामुद्दीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में उसे प्रयागराज रेफर किया गया। वहीं, इस मामले में आरोपी महिला सीमा का कहना है कि, निजामुद्दीन उसके साथ गलत काम करना चाहता था। वह उसके घर में घुस गया था। जबरदस्ती उसे बिस्तर पर लिटा दिया। सीमा ने बताया कि इसी दौरान उसने मौका देखते ही निजामुद्दीन का गुप्तांग काट दिया। फिर पति को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीमा के घर से चाकू और चादर जब्त कर लिया है। 

Tags:    

Similar News