Kaushambi News: कौशांबी SP पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलटी, बताई सच्चाई

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है। महिला ने प्रेसवार्ता करके खुद के द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।

Update: 2023-06-20 07:12 GMT

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है। महिला ने प्रेसवार्ता करके खुद के द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। महिला ने कहा कि काम खराब करने पर पुलिस अधीक्षक की पत्नी ने उसे काम से हटा दिया था। इसी से नाराज होकर उसने पुलिस अधीक्षक के ऊपर छेड़खानी झूठे आरोप लगाए थे। महिला ने कहा कि उसके द्वारा एसपी के ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से असत्य और निराधार हैं और वह किसी के भी दबाव में अपने बयान से नहीं पलटी ही है।

महिला ने एसपी पर लगाए थे छेड़खानी के आरोप

बता दें कि इससे पहले ने महिला ने कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था उसे एसपी साहब ने घर पर अपनी मां की देखभाल के लिए रखा था। महिला ने पुलिस अधीक्षक पर नशे की हालत में मालिश करवाने और छेड़खाने करने का आरोप लगाया था। महिला के इन आरोपो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मंच गया था। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीजीपी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई थी।

एडीजी भानु भास्कर ने बताया था कि कौशांबी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधीक्षक पर छेड़खानी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रही है। ये प्रकरण जब विभाग के संज्ञान में आया तो मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। ये जांच टीम प्रयागज रेंज के आईजी की अध्यक्षता के में गठित की गई थी। इस समिति के अन्य सदस्यों में चित्रकूट जनपद की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और प्रतापगढ़ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया हैं। तीन सदस्यीय टीम को जांच करके चार दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था।

Tags:    

Similar News