Etawah News: किसान यूनियन की मांग- संगठन की गाड़ियों को टोल फ्री करने को लेकर प्रदर्शन

Etawah News: औरैया नेशनल हाईवे 2 अनंतराम के पास बने टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने संगठन के लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग पर प्रदर्शन किया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2023-02-15 14:06 GMT

इटावाः किसान यूनियन ने संगठन की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Etwah News: औरैया नेशनल हाईवे अनंतराम पर सीमा पर बने टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय एसडीएम और पुलिस को हुई तो टीम मौके पर पहुंची और उन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हम लोगों की मांगे बस यह है कि किसान संगठन से जो भी लोग जुड़े हुए हैं उन लोगों की गाड़ियों पर टोल नहीं लिया जाए। क्योंकि वो किसानों के संगठन के लोग हैं।

‘किसान की ही ज़मीन पर बने हैं टोल प्लाजा’

किसान नेताओं का तर्क था कि आज जहां भी टोल प्लाजा बने हैं वो कभी किसानों की ही ज़मीन हुई करती थी। जिसे सरकार ने अधिग्रहित करने के बाद टोल बनाए हैं। किसान देश के लिए दिन रात मेहनत कर अन्न पैदा करता है, अपने हक की बात करता है और किसानों के नेताओं के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए। जब किसान देशवासियों के लिए दिन रात मेहनत कर अनाज पैदा करता है, उन्हीं किसानों को सुविधाओं का लाभ ना मिले।

इसी को लेकर किसान नेताओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया है। संगठन के लोगों का कहना था कि उनके वाहन इस हाईवे से अक्सर गुजरते हैं। संगठन में कई पदाधिकारी हैं और वाहन का बार-बार टोल देने से उनपर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की एसडीएम के द्वारा हम लोगों को आश्वासन भी दिया गया है कि संगठन की मांगों पर विचार करके उन्हें पूरा किया जाएगा। उनका कहना था कि जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वो फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


Tags:    

Similar News