कानपुर मुठभेड़ खुलासाः माफिया और पुलिस का साथ, देख हर कोई रह गया दंग

और वो भी कथित रूप से विकास दुबे द्वारा किये गए जघन्य हत्याकांड से मात्र दो दिन पहले। 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी जो कि एक शूटर था। और इस शादी में मौजूद था दुर्दांत विकास दुबे। लेकिन इस शादी में विकास दुबे और अमर दुबे के साथ चौकी इंचार्ज केके शर्मा कैसे मौजूद थे। केके शर्मा ने तो अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद भी दिया।

Update: 2020-07-16 12:24 GMT
कानपुर मुठभेड़

एक तरफ यह बात कही जा रही है कि थाना प्रभारी विनय तिवारी ने अपना जनेऊ दिखाकर विकास दुबे से राहुल तिवारी की जान बचाई थी। इस बात की तस्दीक खुद राहुल तिवारी कर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विकास दुबे से जान का खतरा बताकर सुप्रीम कोर्ट जाने वाला चौकी प्रभारी केके शर्मा मारे गए अमर दुबे की शादी में विकास दुबे के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। वास्तव में देखा जाए तो कानपुर शूट आउट से जुड़ी कहानियों में झोल ही झोल हैं।

गौरतलब है कि कानपुर पुलिस ने चौबेपुर थाने के पूर्व प्रभारी विनय तिवारी और बिकरू इलाके के बीट प्रभारी के.के. शर्मा को दबिश से पहले ये सूचना विकास दुबे को लीक करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: AMU में फिर विवाद: हिंदू छात्रा ने पर्दे का किया विरोध तो, मिली ऐसी धमकी

पता यह भी चला है कि विनय तिवारी लगभग एक साल पहले चंदौली से कानपुर आया था पहले वह स्वाट टीम में रहा। विनय तिवारी इससे पहले कानपुर में कहीं चौकी इंचार्ज तक नहीं रहा था लेकिन जोड़ तोड़ में माहिर तिवारी को पहला ही चार्ज चौबेपुर थाने का मिला। इतना ही नहीं अपनी खासियत की वजह से विनय तिवारी इकलौता ऐसा दरोगा बन गया जो सबसे लंबे समय तक यहां जमा रहा।

कानपुर में ये चर्चा आम है कि विनय तिवारी की पीठ पर विकास दुबे का ही हाथ था। और इसी लिए वह चौबेपुर थाने में जमा रहा। शिकायतें आने के बाद भी अधिकारी अनदेखी करते रहे। उस पर न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही हटाया गया।

मचा दी हलचल

लेकिन अब दुर्दांत विकास दुबे के साथ आई उसकी तस्वीर ने फिर हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में वह चौकी इंचार्ज केके शर्मा के साथ मारे गए अमर दुबे की शादी में दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे विकास दुबे का शूटर रहा है। पुलिस ने अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। लेकिन अब वायरल हुई इस तस्वीर ने विकास दुबे की पुलिस में कितनी गहरी पैठ थी इस बात को उजागर कर दिया है। क्या अमर दुबे की शादी के समय जब ये दोनो पुलिस अधिकारी विकास दुबे के साथ मस्ती कर रहे थे क्या वो अपराधी नही थे।

यह भी पढ़ें: कानपुर कांड: पत्नी दस दिन में हुई विधवा, अब अटक गई खुशी की रिहाई

और वो भी कथित रूप से विकास दुबे द्वारा किये गए जघन्य हत्याकांड से मात्र दो दिन पहले। 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी जो कि एक शूटर था। और इस शादी में मौजूद था दुर्दांत विकास दुबे। लेकिन इस शादी में विकास दुबे और अमर दुबे के साथ चौकी इंचार्ज केके शर्मा कैसे मौजूद थे। केके शर्मा ने तो अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद भी दिया।

बाद में यही केके शर्मा अपनी जान को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट चला जाता है।

यह भी पढ़ें: अशुभ योग शुरू: इस राशि वालों को करेगा प्रभावित, जानिए कितना बुरा है प्रभाव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News