Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी पर पैंटून पुल का उद्घाटन, 38 किमी कम हुई दूरी

Lakhimpur Kheri News: दिवंगत विधायक के पुत्र ने अपने पिता द्वारा जनता को दिया गया वादा आज पूरा कर दिया। आज पैंटून पुल का लोकार्पण किया गया।

Update: 2022-12-21 09:20 GMT

शारदा नदी पर पैंटून पुल  

Lakhimpur Kheri News: दिवंगत विधायक के पुत्र ने अपने पिता द्वारा जनता को दिया गया वादा आज पूरा कर दिया। आज पैंटून पुल का लोकार्पण किया गया। जिससे निघासन जाने के लिए 38 किलोमीटर की दूरी कम हो गई। विधायक अमन गिरी ने कहा कि यह पुल तीन तहसीलों को जोड़ने का काम करेगा।

शारदा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण

गोला विधानसभा के अंतर्गत ब्लाक बिजुआ की ग्राम सभा रामनगर में शारदा नदी को पार करने हेतु पैंटून पुल का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व विधायक अमन अरविंद गिरी ने फीता काटकर किया। पूर्व स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरी के अथक प्रयासों के चलते पास हुआ था नदी तट पर पैंटून पुल।

पूर्व विधायक अरविन्द गिरी ने किया था पुल का शिलान्यास

नदी किनारे रहने वाले सैकड़ों किसानों की समस्याओं पर स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरी ने 2022 के चुनाव में जनता से किया हुआ वादे को उनके बेटे अमन अरविन्द गिरी ने पूरा किया। पूर्व विधायक अरविन्द गिरी ने शारदा नदी किनारे पैंटून पुल को पास करवाया था जिसकी आधारशिला भी रखी थी इस पुल का निर्माण कार्य 6 महीनों में ही पूरा किया। भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह व विधायक अमन अरविंद गिरी ने शिलान्यास कर वेद मंत्रों के साथ जनता के लिए पैंटून पुल समर्पित किया। अमन अरविंद गिरी ने बताया पैंटून पुल पर निकलने हेतु किसान से कोई शुल्क नहीं लगेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है, स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरी किसानों के हित के लिए कार्य करते रहे हैं, आज अरविंद गिरी हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनके पुत्र अमन गिरी को यहां की जनता ने जीत दिलाकर अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए उनको जिम्मेदारी दी है।

मेरे पिता स्वर्गीय अरविंद गिरी ने पुल बनवाने की नींव रखी थी: अमन अरविंद गिरी

गोला विधायक अमन अरविंद गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय अरविंद गिरी ने पुल बनवाने की नींव रखी थी जो कि हम लोगों के बीच नहीं हैं उनके सपने को आज पूरा होता देख हम सब बहुत खुश हैं। आप सब ने सपना देखा था जो आज हकीकत में तब्दील हो गया है।

Tags:    

Similar News