Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत की बैठक खत्म, मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Published By :  Shreya
Update: 2021-10-04 02:00 GMT
Live Updates - Page 4
2021-10-04 05:25 GMT

पुलिस की जीप जलने का दृश्य


2021-10-04 05:24 GMT

अखिलेश यादव को ईको गार्डन ले जा रही पुलिस

हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव। पुलिस अखिलेश यादव को ईको गार्डन ले जा रही।


2021-10-04 05:22 GMT

शिवपाल यादव लखीमपुर के लिए हुए रवाना

जहां एक ओर अखिलेश यादव भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी होने के चलते लखीमपुर के लिए अब तक रवाना नहीं हो सके हैं तो वहीं दूसरी ओर शिवपाल यादव पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर के लिए निकल गए हैं। 


2021-10-04 05:18 GMT

हिंसा में घायल हुए पत्रकार का निधन

लखीमपुर खीरी में कल हुए बवाल में घायल हुए पत्रकार रमन कश्यप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। 

2021-10-04 04:32 GMT

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया है और प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।  


2021-10-04 04:27 GMT

कुलदीप बक्सी को प्रियंका से मिलने से रोका गया

कुलदीप बक्सी हरियाणा की बादरी विधानसभा से विधायक प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। बता दें कि प्रियंका गांधी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।

2021-10-04 04:21 GMT


धरना पर बैठे अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ता (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों पर जुल्म हो रहा है। गृहराज्य मंत्री इस्तीफा दें। किसानों को 2 करोड़ का मुआवजा देने की भी मांग सपा अध्यक्ष ने की है। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर बीजेपी क्या छुपाना चाहती है? 

2021-10-04 04:16 GMT


धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। सपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।

2021-10-04 04:13 GMT


(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

इधर, ध्रुव कुमार ठाकुर अखिलेश यादव के आवास पहुंचे हैं और उन्होंने खुद मोर्चा सम्भाल लिया है। 

Tags:    

Similar News