UP में जातिगत नियुक्ति: AAP ने जारी की लिस्ट, इन अधिकारियों के नाम आए सामने

यूपी के 39 जिलों में एक ही जाति के 46 शीर्ष अधिकारियों की तैनाती है। क्या प्रदेश सरकार को शीर्ष पदों पर तैनाती के लिए अन्य जातियों के अधिकारी नहीं मिले

Update: 2020-09-27 15:17 GMT
योगी सरकार कर रही है द्वेष और दुर्भावना की राजनीति: आप सांसद

लखनऊ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि यूपी के 39 जिलों में एक ही जाति के 46 शीर्ष अधिकारियों की तैनाती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये जातिवाद नहीं है? क्या प्रदेश सरकार को शीर्ष पदों पर तैनाती के लिए अन्य जातियों के अधिकारी नहीं मिले।

यह पढ़ें....यूपी में हारेगा कोरोना: सीएम बोले-बढ़ाओ टेस्टिंग, RT-PCR से हो एक तिहाई जांच

 

आप सांसद ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने योगी सरकार के जातिवादी होने को लेकर एक सर्वे कराया था। इसी सर्वे के कारण पिछले दिनों योगी सरकार ने प्रदेश में मेरे खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवा कर मुझे देशद्रोही घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि वह जो मैं तथ्यों व आंकड़े दे रहे है उससे प्रदेश की जनता की आंखें खुल जाएंगी। जो देशद्रोह का मुकदमा लिखा गया है उसकी सच्चाई का पता चल जाएगा कि मैं झूठ बोल रहा हूं या योगी सरकार दुर्भावना और द्वेष की राजनीति कर रही है।

 

सरकार ठाकुरवाद और जातिवाद का आरोप

आप सांसद ने कहा कि वह अपने सर्वे और बयान पर सौ फीसदी कायम है। योगी सरकार ठाकुरवाद और जातिवाद कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के विभिन्न जिलों में अहम पदों पर तैनात एक ही जाति के अधिकारियों की लंबी फेहरिश्त जारी करते हुए कहा कि क्या यही भाजपा का रामराज्य है, क्या यही योगी का रामराज्य है, योगी जी क्षत्रिय वह नहीं है जो खुद के लिए काम करें बल्कि छत्रिय वह है जो सभी को छत्र अर्थात सुरक्षा प्रदान करें। इस दौरान उन्हे योगी मंत्रिमंडल के विभिन्न जातियों के मंत्रियों से सवाल किया कि क्या उन्हे अपनी जाति का कोई अधिकारी नहीं मिला जो डीएम या एसएसपी बन सकें। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये नेता केवल वोट लेकर सरकार में मंत्री बन गए हैं? आवाज क्यों नहीं उठा रहे।

यह पढ़ें...मांझी से कम नहीं ये महिलाएं, पहाड़ काट ऐसे बनाया रास्ता, लोग कर रहे तारीफ

 

जनता के साथ अन्याय और अत्याचार

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है और प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दूंगा। सत्ता के बदौलत जातिवाद और ठाकुर वाद को नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी जी आप ठाकुरों के लिए काम कीजिए, लेकिन दूसरी जातियों की उपेक्षा मत कीजिए। उनके साथ अन्यायपूर्ण रवैया मत अपनाइये। उन्होंने कहा कि नोटिस, मुकदमा और गिरफ्तारी से मैं डरने वाला और जाकर घर में छिपने वाला नहीं हूं। आप चाहे कितना भी मुकदमा दर्ज करो, आवाज बुलंद करता रहूंगा। आप सांसद ने बताया कि उन्होंने अपने वकील के माध्यम से थानेदार को चिट्ठी भिजवा कर पूछा है कि जब भी बयान देने के लिए आना हो, गिरफ्तारी देने के लिए आना हो बता दीजिएगा।

 

फाइल फोटो

संजय सिंह द्वारा जारी एक जाति के अधिकारियों की सूची-

मैनपुरी महेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी ठाकुर,अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह डीएम ठाकुर,एटा सुनील कुमार सिंह एसएसपी ठाकुर, कासगंज चंद्र प्रकाश सिंह डीएम ठाकुर,प्रयागराज केपी सिंह आईजी रेंज ठाकुर,कौशांबी अभिनंदन सिंह एसपी ठाकुर, आजमगढ़ सुधीर सिंह एसपी ठाकुर, बलिया हरि प्रताप सिंह डीएम ठाकुर,गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी रणविजय सिंह ठाकुर,गौतमबुद्ध नगर अरुण बीर सिंह सीईओ यमुना ठाकुर, गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह कमिश्नर ठाकुर, शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी ठाकुर,संत कबीर नगर बृजेश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, हमीरपुर नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, बांदा अनंत कुमार सिंह जिलाधिकारी ठाकुर,महोबा सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी ठाकुर, देवीपाटन गोंडा राकेश सिंह डीआईजी ठाकुर, अमेठी

अधिकारियों की सूची-

दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, कुशीनगर विनोद कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, झांसी सुभाष सिंह आईजी ठाकुर, कानपुर राकेश कुमार सिंह वीसी केडीए ठाकुर, कानपुर जय नारायण सिंह एडीजी ठाकुर, एटा श्रुति सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, फर्रुखाबाद मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, कानपुर देहात दिनेश चंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, लखनऊ लक्ष्मी सिंह आईजी ठाकुर, लखनऊ अभिषेक प्रकाश जिलाधिकारी ठाकुर,लखीमपुर खीरी शैलेंद्र सिंह जिलाधिकारी ठाकुर,सीतापुर आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर,बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, अदिति सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, मिर्जापुर

यह पढ़ें...परियोजनाओं पर CM योगी के निर्देश, जन प्रतिनिधि करें लोकार्पण, जल्द शुरू हो काम

अधिकारियों की सूची-

अजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, मुरादाबाद बिरेंद्र कुमार सिंह कमिश्नर ठाकुर, मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, बिजनौर धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर, रामपुर धनंजय कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, संभल अविनाश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर,सहारनपुर अखिलेश सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, चंदौली हेमंत सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर,गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी ठाकुर, गाजीपुर ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक ठाकुर,जौनपुर दिनेश कुमार सिंह जिला अधिकारी ठाकुर, जौनपुर राजकुमार नय्यर पुलिस अधीक्षक ठाकुर,आगरा अजय अनंत एडीजी ठाकुर, बरेली रोहित सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ठाकुर।

रिपोर्टर मनीष श्रीवास्तव

Tags:    

Similar News