नफरत और बंटवारें की राजनीति करती है भाजपा: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को भाजपा पर कन्नौज जिले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा यह मानकर चल रही है कि कन्नौज उनका घर नहीं है।

Update: 2020-08-11 19:31 GMT
Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत और बंटवारें की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा फूट डालने की नीति पर चलती है और विपक्ष के प्रति उसका रवैया बदले की भावना का होता है। भाजपा ने यूपी को बदनामी के सिवा कुछ नहीं दिया है। जबकि समाजवादी पार्टी कभी भी जातिवादी नहीं रही है। अखिलेश ने कहा कि सपा सबको साथ लेकर चलती है और पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान रहा है।

भाजपा कर रही कन्नौज जिले की अनदेखी- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को भाजपा पर कन्नौज जिले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा यह मानकर चल रही है कि कन्नौज उनका घर नहीं है। वे वहां के राजनीतिक किरायेदार हैं। जिन्हें किराया भी नहीं देना है। भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। बस सपा सरकार के समय शुरू किए गये कामों में रोड़े अटकाना और सपा नेतृत्व पर अनर्गल आरोप मढ़ना ही उन्हें आता है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज में मेडिकल कालेज का वर्ष 2016 में उद्घाटन हुआ था।

ये भी पढ़ें- मायावती ने की PM मोदी से देश में कोरोना नीति बनाने की अपील

Akhilesh Yadav

करोड़ों रुपए की लागत से जिला अस्पताल में बना ट्रामासेन्टर चार साल पहले बनकर तैयार हुआ। इसकी इमारत में करोड़ों रुपए की कई मशीने व उपकरण लगे हैं। भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया बल्कि यहां पुलिस चैकी बनवा दी। आज कोरोना संकट काल में यह इलाज का केन्द्र बनता पर भाजपा को तो सपा सरकार के कामों को उजाड़ना है।

सपा ने किया कन्नौज में काफी विकास- सपा अध्यक्ष

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज की ऐतिहासिक नगरी अपने इत्र के लिए मशहूर है। समाजवादी आंदोलन के प्रखर महानायक डॉ राममनोहर लोहिया की यह कर्मस्थली रही है। वे यहां से निर्वाचित लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर सपा कार्यकर्ता राजनीति को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर विकासकार्यों को प्राथमिकता में रखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज में सड़क, कृषिमण्डी निर्माण तथा अन्य विकास कार्य हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी कोई दूसरी सड़क देश में नहीं है। जिसके किनारे दूध, आलू, फल, सब्जी तथा खाद्यान्न की मंडियां स्थापित होनी थीं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में वसुंधरा फैक्टर ने भी दिखाया असर, सचिन इसलिए हुए सुलह पर मजबूर

कन्नौज से तिर्वा, छिबरामऊ से विधूना, तिर्वा से बेला फोरलेन सड़कों का निर्माण हुआ। छिबरामऊ में 100 शैया का अस्पताल, कन्नौज में पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज, स्टेडियम, कृषि उत्पादन मण्डी भवन के अतिरिक्त फ्लाई ओवर पुल का निर्माण हुआ। तिर्वा क्षेत्र में किसान मण्डी, पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेज बने। कन्नौज क्षेत्र में डेयरी काउ मिल्क प्लांट, फकीरे पुर्वा तिर्वा क्षेत्र में बहुत बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट तथा कन्नौज से हरदोई जोड़ने के लिए गंगा नदी पर सबसे बड़े पुल निर्माण का कार्य भी सपा सरकार के समय पूरा हुआ है।

भाजपा को नहीं लोकतांत्रिक मूल्यों की चिंता- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

समाजवादी अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के समय कन्नौज में कैंसर अस्पताल, हृदय संस्थान, 100 शैया का महिला अस्पताल के निर्माण के साथ उपचार के लिए 100 एम्बुलेंस बसों की व्यवस्था की गई थी। 05 सीएचसी और 10 पीएचसी का निर्माण कराया गया। काली नदी, ईशन नदी पर पुल के साथ कई सरकारी कार्यालयों का निर्माण कार्य भी सम्पन्न हुआ। किसान बाजार तिर्वा और किसानमंडी ठठिया के अलावा सेन्टर ऑफ एक्सीलेंट वेजिटेबल सेन्टर और वकीलों के लिए सौ चेम्बरों का निर्माण कार्य भी हुआ। उच्च शिक्षा तथा तकनीकी क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज आईटीआई, महिला विद्यालय, परिवहन में 20 बसें, गांव में पानी के लिए 200 टंकी का निर्माण और कन्नौज के प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण, 33 केवी के 07 सब स्टेशन का निर्माण कार्य भी सपा सरकार ने ही किया।

ये भी पढ़ें- लड़के खुद से अधिक उम्र की लड़कियों से करते हैं प्यार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

सपा मुखिया ने कहा कि लोकराज में लोकलाज होनी चाहिए। किन्तु भाजपा को तो लोकतांत्रिक मूल्यों की कभी चिंता नहीं रहती है। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की जगह सपा सरकार के समय प्रारम्भ विकास कार्यों की प्रगति में अवरोध खड़ा करना ही भाजपा बड़ा काम समझती है। भाजपाइयों को कम से कम नैतिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाने चाहिए। भाजपा सरकार बताये उसके कार्यकाल में कन्नौज में कितने विकास कार्य किए कितने कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खुले? किसानों, नौजवानों के लिए क्या किया गया?

Tags:    

Similar News