बस का कहर: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार में आ रही बस ने कईयों को मौत की निंद सुला दिया। घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की है, जहां पर तेज रफ्तार में आ रही बस अपना नियत्रंण खो बैठी।

Update: 2019-10-31 05:11 GMT
बस का कहर: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत, कई घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार में आ रही बस ने कईयों को मौत की निंद सुला दिया। घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की है, जहां पर तेज रफ्तार में आ रही बस अपना नियत्रंण खो बैठी। जिससे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 5 बजे की बताई गई है। ये बस दिल्ली लोहा मंडी से फैजाबाद के लिए जा रही थी। मृतक पान मसाला बेचता था और अपने परिवार के साथ डिवाइडर पर ही रहता था। डिवाइडर पर सो रहे बच्चे समेत परिवार पर अनियंत्रित बस आकर चढ़ गई। जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: यहां बारिश का कहर! तो राजधानी डूब रही जहरीले धूएं में

घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मड़ियांव और जानकीपुरम पुलिस के साथ पीआरवी की कई गाड़ियां बचाव कार्य में जुट गई। घाटलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद से लोगों में काफी क्रोध देखा गया। पुलिस में क्रेन की मदद से बस को वहां से हटाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: आज से नई सुबह! लद्दाख बना केंद्रशासित प्रदेश, ये होंगे नए राज्यपाल

Tags:    

Similar News