Lucknow News: नगर निगम ने अभियान चला अतिक्रमण मुक्त कराई सड़कें, मृतक आश्रित कोटे से हुई 11 कर्मचारियों की तैनाती

Lucknow News: लखनऊ में आज भी नगर निगम ने नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया गया।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-16 15:10 GMT
नगर निगम में  नियुक्ति पत्र देतें अपर नगर आयुक्त (सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ में आज भी नगर निगम ने नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया गया। जिस के साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है। जिसके तहत ज़ोन-2 के राजेन्द्र नगर मे खम्बे गाड़ कर सड़क बंद किए जाने की शिकायती सूचना पर स्थल का निरीक्षण में पाया गया, कि स्थानीय निवासियों ने लोहे के खम्भे गाड़ कर सड़क पर अतिक्रमण एवं सड़क को बन्द मिलने पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। यह कार्यवाही जोनल अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक सुमित यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में हुई।

मृतक आश्रित कोटे से 11 की तैनाती

लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशा के बाद नगर निगम ने मृतक आश्रित कोटे से विभिन्न पदों पर कुल 11 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके बाद आज शुक्रवार को बाबू राज कुमार श्रीवास्तव समिति कक्ष में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार ने प्रभारी अधिकारी अशोक सिंह की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किए है। आज मृतक आश्रितों कोटे से नियुक्ति हुए, कर्मचारियों का विवरण कुछ इस प्रकार है।

1 - मीनाक्षी पटेल पत्नी स्व रोहित पटेल की तैनाती द्वीतीय श्रेणी लिपिक के पद पर ज़ोन 06 में की गई।

2 - मंजु नायक पत्नी स्व अनिल नायक की तैनाती द्वीतीय श्रेणी लिपिक के पद पर ज़ोन 07 में की गई।

3 - कुमारी हर्षा सिंह पुत्री स्व रतना सिंह की तैनाती द्वीतीय श्रेणी लिपिक के पद पर ज़ोन 08 में की गई।

4 - ऋषभ यादव पुत्र स्व श्याम मनोहर की तैनाती बेलदार के पद पर ज़ोन 07 में कई गई।

5 - पूनम पाल पत्नी स्व ओम प्रकाश की तैनाती माली के पद पर उद्यान विभाग में कई गई।

6 - मनजीत कुमार पुत्र स्व कलावती की तैनाती सफाई कर्मी के पद पर स्वाथ्य विभाग ज़ोन 01 में कई गई।

7 - जूली सिंह पत्नी स्व रनजीत सिंह की तैनाती क्लीनर के पद पर आरआर विभाग में कई गई।

8 - ममता कुमारी पत्नी स्व धर्मेन्द्र की तैनाती माली के पद पर उद्यान विभाग में की कई गई।

9 - कुमारी अनीता कुशवाहा पुत्री स्व बैजनाथ की तैनाती माली के पद पर उद्यान विभाग में कई गई।

10 - कैफ अंसारी पुत्र स्व इरशाद अली की तैनाती अनुचर के पद पर परिवर्तन विभाग ज़ोन 01 में कई गई।

11 - शिखर सोनकर पुत्र स्व अहमद उर्फ पप्पू की तैनाती गैंगमैन के पद पर मुख्य विभाग अधिष्ठान में कई गई।

Tags:    

Similar News