BJP Meeting: बीजेपी कार्यालय पर चल रही बैठक खत्म, नगर निकाय चुनाव और 2024 को लेकर दिया गया मंत्र

BJP Meeting: राष्ट्रपति, नगर निकाय और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज एक बड़ी बैठक हुई,

Update: 2022-07-08 09:29 GMT

BJP Meeting: राष्ट्रपति, नगर निकाय और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय पर आज एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें सीएम योगी (CM Yogi), प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh), दोनों डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम सदस्य और चारों क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के 8 साल के कार्यों और योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की विकास की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही नगर निगम चुनाव और 2024 के चुनाव को लेकर भी नेताओं को बूथ स्तर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे 2024 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर कमल खिल सके।

हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पास: स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) ने बताया कि हैदराबाद में जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। उसमें कई प्रस्ताव पास किए गए थे। उस पर भी चर्चा हुई है की कैसे उन प्रस्ताव पर कार्य करना है। इसके साथ ही राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार गांव, गरीब, किसान के लिए कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने भी 8 साल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Government) प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। डबल इंजन की सरकार का फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है और उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर है।

आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू एकदम साधारण महिला: स्वतंत्र देव सिंह

वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) एकदम साधारण महिला हैं, वह आज भी अपने घर में झाड़ू पोछा और सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में साफ सफाई करती हैं। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक बार फिर से साबित किया है कि वह एक सामान्य महिला को देश के सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए. क्योंकि वह आदिवासी समाज से आती हैं और उन्हें राष्ट्रपति बनाने पर गर्व होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर और कैसे आगे बढ़ाया: बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) ने बताया कि उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर और कैसे आगे बढ़ाया जाए। आज की बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत करना, प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने को लेकर भी चर्चा की गई, जिससे प्रदेश में खुशहाली अमन चयन रहे और विकास के पथ पर यूपी को और तेजी से कैसे आगे बढ़ाया जाये इन तमाम मुद्दों पर बात हुई।

भारतीय जनता पार्टी कमजोर बूथों को मजबूत करेगी: रेखा वर्मा

वहीं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा वर्मा (Women's State Vice President Rekha Verma) ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी कमजोर बूथों को मजबूत करेगी. जिससे आने वाले नगर निकाय और 2024 के चुनाव को लेकर वहां पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके. प्रदेश अध्यक्ष और सीएम योगी ने चारों प्रांतों के पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर उन्हें बूथ स्तर तक तैयारी मुकम्मल करने को कहा है.

Tags:    

Similar News