लखनऊ लाठीचार्ज मामला: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम भी लगाया।

Update: 2020-09-04 10:16 GMT
लखनऊ लाठीचार्ज मामला: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

बागपत: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सप्ताह पूर्व हुए सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। शुक्रवार को बागपत के बड़ौत में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया।

ये भी पढ़ें: भूकंप से कांपे लोग: मुंबई में खाली हुई बड़ी-बड़ी इमारतें, झटकों से सहमे लोग

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम भी लगाया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड से लेकर तहसील गेट तक जुलूस भी निकाला।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/WhatsApp-Video-2020-09-04-at-14.56.50.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: IPS ना बने सिंघम: PM मोदी ने अधिकारियों को दी सलाह, ना करें ये कोशिश

राज्यपाल के नाम ज्ञापन

इसके बाद तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए बाद में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र को दिया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता तो कोमा में हैं।

ये भी पढ़ें: IPS ना बने सिंघम: PM मोदी ने अधिकारियों को दी सलाह, ना करें ये कोशिश

लगाया ये आरोप

इसके अलावा केंद्र सरकार चोरी छिपे किसानों के खिलाफ तीन अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं ने इन सभी मामलों में आन्दोलन करने की चेतावनी दी।

रिपोर्ट: पारस जैन

ये भी पढ़ें: धमाके में उड़ा विमान: चीन पर बड़ा हमले होने की सूचना, सदमे में आई दुश्मन सेना

गायत्री प्रजापति को जमानत: साढ़े तीन साल तक थे जेल में, अब मिली बड़ी राहत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News