Lucknow Weather: लखनऊ वासियों को बारिश का इंतजार, इस तारीख से हो सकती है बारिश

UP Weather Update : यूपी की राजधानी लखनऊ में आज भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहने का संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-14 02:10 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 14 July 2022 : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लोगों को अभी भी मानसून के सामान्य बारिश का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर देश के कई अन्य शहरों में मूसलाधार बारिश के कारण तबाही मची हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के कई अन्य जनपदों में लोगों को अगले कुछ दिनों तक मानसून के सामान्य बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान इन सभी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल जनपदों में अच्छी बारिश देखने को मिली है हालांकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा पूर्व तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो इस साल सामान्य से केवल 33 फ़ीसदी ही बारिश उत्तर प्रदेश में हुई है। दरअसल उत्तर प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता कमजोर होने के कारण कई बार आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण भी बारिश नहीं हो रही है। 18 जुलाई से लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ने का अनुमान है जिसके बाद इन सभी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) कल की तरह आज भी गर्म रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में सुबह से दोपहर तक आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे, इस दौरान कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद इन सभी क्षेत्रों में तेज धूप होने का अनुमान लगाया जा रहा जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य 18 जुलाई से सामान्य बारिश होने की संभावना जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी कल की तरह काफी अधिक रहने का अनुमान है। दरअसल लखनऊ में आज भी दोपहर तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दोपहर बाद लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में तेज धूप होने का अनुमान जिसके कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते 10 दिनों से लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में बाद वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। आज सुबह के वक़्त सेन्टर स्कूल लखनऊ AQI 68, गोमतीनगर में AQI 74, तालकटोरा में AQI 81, लालबाग में AQI 62, के आसपास दर्ज किया गया। पूरे जनपद के वायु गुणवत्ता को देखें तो आज सुबह 7:00 बजे के करीब AQI 103 दर्ज हुई।

Tags:    

Similar News