Lucknow Weather Today: घने बदलों के साथ राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

Lucknow Weather Today Update 14 August 2023: 14 अगस्त को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। दिन में 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। शाम या रात तक लखनऊ से सटे कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Update: 2023-08-14 01:38 GMT
lucknow weather today live update 14 august 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Weather Today Update 14 August 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झमाझम बरसात शुरू है। सुबह से हो रही उमसे से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के पस्चिमी भाग में बूंदा बादी हो रही है तो पूर्वी क्षेत्रों में जमकर बारिश। इसका प्रमुख कारण है कि उत्तर भारत में अधिकांश वर्षा उत्तर पूर्वी मानसून से होती है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमीयुक्त हवाएं पूर्व में वर्षा करते हुए जबतक पश्चिम में पहुंचती हैं तबतक उनमें नमी खतम हो जाती है। वहीं मध्यम भाग में भी अभीतक आशा के अनुरूप बारिश नहीं हुई है। राजधानी लखनऊ में तो बादलों का आना-जाना लगा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। हालांकि बादल छाने की वजह से गर्मी से थोड़ा बहोत राहत है। लखनऊ के अलावां कानपुर, आगरा, अयोध्या, वाराणसी सहित अन्य जिलों में भी वर्षा नहीं हो रही है। यही कारण है कि इन जिलों में भी अब धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। राजधानी में रविवार को घने बादल छाने की वजह से उमस से थोड़ी बहोत राहत मिली।

ऐसा रहेगा लखनऊ में आज का मौसम?

लखनऊ वासियों को आज भी अच्छी बारिश का इंतजार है। लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि राजधानी में जमकर बारिश हो रही है। सुबह से ही आसमान में बादलों का आना जाना लगा था। दोपहर में भी कुछ बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन इसके बाद उमस बढ़ गई। लेकिन शाम को मुसलाधार बारिश ने मौसम के तापमान में भारी गिरावट आई है। 14 अगस्त को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। दिन में 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। शाम या रात तक लखनऊ से सटे कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

इस तारीख से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भले ही बरसात हो, लेकिन इसके दायरे में कमी देखने को मिलेगी। इसी क्रम में 14 अगस्त को यूपी के पूर्वी और पश्चीमी के कई में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। लेकिन पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की मात्रा अधिक होगी। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं 15 अगस्त को भी पूर्वी यूपी की अपेक्षा पश्चिमी हिस्से में अधिकांश जगह बारिश हो सकती है। इस इस बीच पूर्वी और पश्चीमी दोनों ही भाग के कुछ क्षेत्रों में बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। जबकि 16 और 17 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बरिश की संभावना है।

Tags:    

Similar News