Lucknow: भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, बोलेः माफी मांगे..

Lucknow:अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर विरोध किया। अखिलेश यादव का पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-14 17:22 IST

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रांशु दत्त द्विवेदी और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। ’मठ’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर विरोध किया। अखिलेश यादव का पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके के बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है। वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। अखिलेश यादव मठाधीश-माफिया में अंतर नहीं पता वह मठ-मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं। मठाधीश को माफिया से जोड़ना यह नीचता की पराकाष्ठा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ माफिया का स्थान नहीं होता है। माफिया और गुंडे तो समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। गुंडे और माफिया वहीं तैयार होते हैं। यहीं नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि मठ सनातन धर्म की पुरातन धरोहर है। लाखों मठों का बेहद पुराना इतिहास भी रहा है। भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान रहा है। भाजपा युवा मोर्चा मठ और साधु-संतों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Tags:    

Similar News