Lucknow: 'बौद्ध सर्किट उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत के प्रतीकों में एक'- प्रखर मिश्रा

Lucknow News:उत्तर प्रदेश पर्यटन ने द एम्बेसी मैगजीन ट्रैवल जिंगल्स डिप्लोमैटिक ट्रैवल अवॉर्ड्स 2024 में 'बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन' का पुरस्कार जीता। अपने संबोधन में प्रखर मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध बौद्ध सर्किट के अंतर्गत बौद्ध स्थलों पर प्रकाश डालते हुए एक आकर्षक प्रस्तुति दी।

Written By :  aman
Update: 2024-05-31 16:52 GMT

Lucknow News (Pic:Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल रेडिसन में “द एम्बेसी मैगजीन ट्रैवल जिंगल्स डिप्लोमैटिक ट्रैवल अवार्ड्स 2024” नामक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रखर मिश्रा, निदेशक यूपी पर्यटन के साथ दुनिया के अन्य देशों के आमंत्रित पर्यटन अधिकारी और राजनयिक मौजूद रहे। आगामी 28 जूEmbassy Magazine Travel Jingles Diplomatic Travel Awards 2024न, 2024 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम ‘बोधि यात्रा’ की प्रस्तावना के रूप में यह आयोजन हुआ। 

उत्तर प्रदेश पर्यटन ने द एम्बेसी मैगजीन ट्रैवल जिंगल्स डिप्लोमैटिक ट्रैवल अवॉर्ड्स 2024 में 'बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन' का पुरस्कार जीता। अपने संबोधन में प्रखर मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध बौद्ध सर्किट के अंतर्गत बौद्ध स्थलों पर प्रकाश डालते हुए एक आकर्षक प्रस्तुति दी। उन्होंने इन स्थलों की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि पर बल दिया। उन्होंने बताया, यह तत्व आध्यात्मिक शांति की तलाश, नए स्थलों की खोज या बौद्ध विरासत के बारे में अपने ज्ञान का विस्तार करने वालों के लिए आदर्श स्थिति तैयार करता है। 

'बौद्ध स्थलों को मिले वैश्विक पहचान'

प्रखर मिश्रा, निदेशक यूपी पर्यटन ने आगे कहा, 'उत्तर प्रदेश का बौद्ध सर्किट हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का गवाह है। हम दुनिया भर के पर्यटकों को इन पवित्र स्थलों में निहित शांति और गहन इतिहास का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं। हमारा लक्ष्य इन स्थलों को बढ़ावा देना तथा यह सुनिश्चित करना है कि, उन्हें वह पहचान और प्रशंसा मिले जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, सारनाथ, संकिसा, श्रावस्ती, कौशाम्बी, कपिलवस्तु और कुशीनगर सहित सभी बौद्ध स्थल, जहां बुद्ध ने अंतिम विश्राम किया था। ये हमारी भूमि के आध्यात्मिक महत्व को प्रदर्शित करता है।'

यूपी को मिला 'बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन' अवार्ड 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की पर्यटन पहलों की सफलता को उजागर किया गया। यूपी को 2024 के लिए 'बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन' अवार्ड मिला। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिए सकारात्मक और अहम है, जो भविष्य की संभावनाओं को और मजबूत करेगा।

इन देशों के राजदूतों ने की शिरकत

राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मालदीव, तंजानिया, नेपाल, मोरक्को, अजरबैजान, मॉरीशस, जॉर्जिया, क्यूबा, जमैका, युगांडा, अल साल्वाडोर, जिम्बाब्वे, आर्मेनिया, लाइबेरिया सहित अन्य देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया। उनकी उपस्थिति ने उत्तर प्रदेश के विविध और समृद्ध यात्रा अनुभवों में अंतर्राष्ट्रीय रुचि को रेखांकित किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन ने 'एम्बेसी मैगज़ीन ट्रैवल जिंगल्स डिप्लोमैटिक ट्रैवल अवॉर्ड्स 2024' के जरिए वैश्विक दर्शकों के सामने अपने विचार रखे। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने तथा उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में इस कार्यक्रम ने एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Tags:    

Similar News