IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

UP IAS Transfer: सरकार ने बुधवार को 15 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के तबादले किये हैं। इसमें रजनीश दुबे, BL मीना, राजेश सिंह, रवींद्र कुमार और विमल दुबे अधिकारी शामिल हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-28 03:47 GMT

UP IAS Transfer (सोशल मीडिया) 

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई बड़े प्राशासिनक बदलाव हुए हैं। राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद सूबे की योगी सरकार ने 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार ने बुधवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।  तबादलों की खबर सामने आते प्रशासन स्तर में खलबली मची गई है। जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं, उनमें आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे, बीएल बीना सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल है।

15 IAS के हुए तबादले

यूपी शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने बुधवार को 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इसमें रजनीश दुबे, BL मीना, राजेश सिंह, रवींद्र कुमार और विमल दुबे अधिकारी शामिल हैं। इतनी  भारी संख्या में तबादले से प्रदेश में प्रशासनिक स्तर में हड़कम मचा गया। दरअसल, योगी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। इन्ही प्रयासों के चलते इन सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

रजनीश दुबे को मिला राजस्व परिषद चेयरमैन का चार्ज

तबादले के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे को राजस्व परिषद चेयरमैन बनाया गया है। बीएल मीना को प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम का चर्जा किया गया है। आईएएस अधिकारी राजेश सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता, रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास और विमले दुबे को अलीगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे अगस्त में रिटायर्ट हो रहे हैं।

आईएएस अधिकारियों को यहां मिली नियुक्ति

राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बने

राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे

रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने

मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा

पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं

बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए

आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने

चैत्रा वी मंडलायुक्त झांसी बनाई गईं

रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने

राजशेखर एमडी पेयजल मिशन बने

Tags:    

Similar News