Lucknow News: कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक: मागों पर CM से जल्द फैसले की अपील, 15 दिनों नहीं हुई सुनवाई तो होगा आंदोलन
Lucknow News: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मोर्चा की प्रमुख मांगों पर किसी भी प्रकार का निर्णय या वार्ता न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।;
Lucknow News
Lucknow News: राजधानी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मोर्चा की प्रमुख मांगों पर किसी भी प्रकार का निर्णय या वार्ता न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए दोबारा पत्र भेजने का निर्णय लिया और उनसे व्यक्तिगत रूप से बैठक कर समस्या का समाधान करने की मांग की।
बैठक में उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रमुख पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई बैठक या वार्ता नहीं हो रही है। साथ ही संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री के सचिवालय प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किए जा रहे, जिससे वे अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। तो वहीं बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें वेतन विसंगतियां, सेवा विनिमावली, रिक्त पदों पर नियुक्तियां, पदोन्नति की प्रक्रिया और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की दयनीय स्थिति शामिल थी। इसके अलावा महंगाई ने भी कर्मचारियों को भारी रूप से प्रभावित किया है, जिसके कारण उनका जीवन कठिन हो गया है।
मोर्चा का अगला कदम
वहीं इस खास बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा 15 दिनों के भीतर मोर्चा की मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं लिया जाता, तो मोर्चा एक और बैठक करेगा और आंदोलन की घोषणा करेगा, जो ध्यानाकर्षण को लेकर किया जाएगा। तो वहीं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने यह भी फैसला लिया कि वह मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को एक आंदोलन की नोटिस भेजेंगे, जिसमें यह अपील की जाएगी कि वे खुद बैठक करके समस्याओं का समाधान करें और सचिवालय प्रवेश पत्र जारी करने के आदेश दें।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
इस बैठक में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री कैसा राजा, राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री घनश्याम यादव, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, महामंत्री रामकुमार धानुक, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश कुमार मिश्रा, और विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।