Lucknow: ट्रांसपोर्टनगर बिल्डिंग हादसे के घायलों को भेजा गया लोकबंधु, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग हादसे के 27 घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें तीन लोग अस्पताल मृत लाए गए।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-09-07 15:15 GMT

Lucknow News: राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार की शाम एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। हादसे के घायलों को इलाज के लिए कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। 

27 घायलों को भेजा गया लोकबंधु

ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग हादसे के 27 घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें तीन लोग अस्पताल मृत लाए गए। जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को हालत गंभीर होने के कारण उन्हे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इनमें राज किशोर, शांति और परवीना शामिल हैं। हादसे के 21 घायलों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में जारी है। सभी को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। 

इन घायलों को लाया गया है अस्पताल

अस्पताल की ओर से घायलों को सूची जारी की गई है। जिसके अनुसार 20 पुरुष और 4 महिलाएं घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। इनमें राजेंद्र आयु 25 वर्ष, भानु सिंह 22, शत्रुघ्न सिंह 60, शिव मोहन 38, प्रवीना 30, शांति देवी 65, आदर्श यादव 10, काजल यादव 14, आकाश कुमार 28, आकाश सिंह 24, विनोद यादव 45, आदित्य 21, आकाश कुमार 19, अनूप कुमार मौर्य 40, बहादुर 55, ओम प्रकाश 25, हेमंत पांडेय 37, सुनील 28, दीपक कुमार 28, लक्ष्मी शंकर 25, अतुल राजपूत 25, नीरज 35 शामिल हैं। एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला को भी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

Tags:    

Similar News