Lucknow News: वाह भाई वाह! लखनऊ में डेढ़ शेरा आम ने बढ़ाई रौनक, 1000 रुपए वाले आम के दाम देख लोग हुए हक्के-बक्के

Lucknow News: देढ़ शेरा आम को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। क्योंकि ये बिकने के लिए नहीं सीर्फ देखने के लिए ही लगाया गया था। महोत्सव में लगे आम के अलग-अलग प्रजाति और कीमत जानने के लिए लेख पढ़ें।

Update: 2023-07-14 14:35 GMT
uttar pradesh mango festival 2023

Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’ का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां पर अलग-अलग वेराईटी के आमो लगों का खुब ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। देढ़ शेरा आम को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। क्योंकि ये बिकने के लिए नहीं सीर्फ देखने के लिए ही लगाया गया था। सीतापुर आए एक आम कारोबारी ने बताया कि यह आम सीजन के अंत में आता है। यह इकलौती प्रजाती है। इसे सीर्फ दिखाने के लिए लाया गया है। ये बिकने के लिए नहीं है।

महोत्सव में लगे आम के स्टॉल और कीमत

याकूपी- 250 रुपए प्रति किलो.

फजली- 200 रुपए प्रति किलो

देढ़ शेरा आम ये सीर्फ देखने के लिए रखा गया था। ये नाम के अनुरूप देढ़ किलो का एक आम है।

राज सिंदूरी- 550 रुपए में एक बॉक्स। एक बाक्स में करीब 3.5 किलो आता है।

मलिका- 400 रुपए प्रति बाक्स है। एक बाक्स में तीन किलो।

बैगिंग- ये एक पीस 50 रुपए में मिल रहा है। इसका प्रोडक्शन हरदोईं में किया जाता है।

चौसा- 6 किलोग्राम का पैक 1000 रुपए का।

संन्सेशन- 150 रुपए प्रिति किलो। यह प्रजाति मलिहाबाद में पैदा किया जाता है।

अंबिका- 500 रुपए एक बक्स। बाक्स में करीब 2.5 किलोग्राम होता है।

अरुणिका- 500 रुपए प्रति बक्स। एक बाक्स में 2.5 किलोग्राम। मौसम के अंत में यह प्रजाति लखीमपुर खीरी में पैदा किय जाता है।

मलिका- 200 रुपए प्रति किलो। इसको लखनऊ के गोसाईँगंज में ही पैदा किया जाता है।

बनारसी लंगड़ा- 220 रुपए प्रति किलो। यह प्रजाति अमेठी के आम व्यापारियों ने अपने स्टाल पर लगाय है। यह अपनी बेजोड़ महक के लिए जानी जाती है।

आबिन- 450 रुपए प्रति पेटी। यह प्रजाति मलिहाबाद में पैदा किया जाता है।

रजौरी- 500 रुपए प्रति पेटी। यदि आप खट्टा मीठा आम खाने के सौकीन हैं तो अवश्य इसकों चखें।

सिंदूर- 800 रुपए प्रति पेटी।

राजभोग- 50 रुपए प्रति पीश। 800 रुपए पेटी।

आम्रपाली- 600 रुपए प्रति पेटी। एक पेटी में पांच किलो आता है।

मोहन भोग- 600 रुपए प्रति पैकेट। एक पैकेट में करीब 5.5 किलोग्राम।

Tags:    

Similar News