Lucknow Ka Mausam 07 November 2023: लखनऊ में हवा की सेहत 'खराब', फूलने लगी सांसें, स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

Lucknow Ka Mausam 07 November 2023: उत्तर प्रदेश के जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में धूल की बढ़ती मात्रा के मद्देनजर कई जिलों में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

Report :  aman
Update: 2023-11-07 00:30 GMT

Lucknow Ka Mausam (Socia Media)

Lucknow Ka Mausam 07 November 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में भी लोगों की सांसें फूलने लगी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है लोगों का दम फूलने लगा है। ठंडी हवाओं ने पहले की तुलना में तापमान नीचे ला दिया है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव नजर आएगा। टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिले तो चौंकिएगा मत। 

लखनऊ वायु गुणवत्ता ख़राब स्तर पर पहुंच गई है। शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 274 से 300 के बीच रह रहा है। हवा की सेहत 'खराब'श्रेणी में आ गई है। सुबह और शाम के वक़्त धुंध की चादर शहर को अपनी आगोश में लिए नजर आ रही। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि अस्थमा पीड़ित स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सुबह और शाम घर से बाहर निकलने से बचें। 

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जा रही है। अर्थात, पहले की तुलना में ठंड में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार (07 नवंबर) की तड़के भी घर से निकलने वालों को धुंध का सामना करना पड़ेगा। सूर्योदय से पहले घर से निकलने वाले मोटे कपड़े पहनें। सांस की समस्या वाले मरीज विशेष ध्यान दें। हालांकि, जैसे-जैसे खिली धूप निकलेगी तापमान में वृद्धि होती जाएगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जिले में 13-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। दोपहर के वक़्त धूप की तपिश परेशान कर सकती है लेकिन शाम होते ही ठंड दस्तक देगी। गुलाबी सर्दी का आलम सुबह तक रहेगा।  

एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल  

उत्तर प्रदेश के जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में धूल की बढ़ती मात्रा के मद्देनजर कई जिलों में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। लखनऊ में एंटी स्मॉग गन (Anti Smog Gun) के प्रयोग के साथ सड़क पर जमी धूल को मशीन के जरिए साफ किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर नई गाइडलाइन के लिए स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPCB) ने सभी विभागों के अफसरों की बैठक भी बुलाई।

'बच्चों को हर रात भाप जरूर दें'

डॉक्टर्स प्रदूषण से बचने के लिए खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि, बदलते मौसम में बच्चों और बूढ़ों को स्वास्थ्य के प्रति खास ख्याल रखना होगा। सुबह जल्दी और देर शाम बाहर निकलने से बचना चाहिए। एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। पार्क में व्यायाम करते समय लंबी और गहरी सांस न लें। बच्चों को हर रात भाप जरूर दें। साथ ही, बच्चों के भोजन में विटामिन सी और जिंक से भरपूर चीजें शामिल करें। ऐसा कर हम स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News