Muharram Procession: इन रास्तों पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, निकलने से पहले देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: यातायात परिवर्तन नगरवासियों की सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए शाम सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार डायवर्ट / प्रतिबंधित किया जायेगा।

Update: 2023-07-24 13:54 GMT
lucknow traffic diversion (Photo-Social Media)

Muharram Procession: अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योकि दिनांक 26 और 27 जुलाई, 2023 को 08वीं मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा दरियावाली मस्जिद (जिन्नातों वाली मस्जिद) से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक निकाले जाने वाले जुलूस को देखते हुए यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात परिवर्तन नगरवासियों की सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए शाम सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार डायवर्ट / प्रतिबंधित किया जायेगा।

यातायात डायवर्जन

1- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले बड़े / छोटे वाहन व रोडवेज बस डालीगंज रेलवे कासिंग से पक्का पुल, जिन्नातों वाली मस्जिद एवं बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग / ओवरब्रिज से कपूरथला, आई०टी० चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

2- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन / रोडवेज बस चौक की तरफ नहीं आ सकेंगे। बल्कि यह वाहन बालागंज चौराहे से दाहिने कैम्पवेल रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

3- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर नही जा सकेगें। बल्कि यह यातायात घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बायें बन्धा रोड कुडियाघाट से दाहिने नया पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4- कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाला यातायात पक्कापुल की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

5- तिराहा शहमीना रोड से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्कापुल होकर बड़े इमाम बाड़े की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा / डालीगंज पुल होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

6- कैसरबाग से हरदोई रोड की ओर जाने वाले बड़े वाहन/रोडवेज बसें पक्का पुल मेडिकल क्रॉस की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल से दाहिने आई०टी०, मडियाव, दुबग्गा होकर बाई पास होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

7- चौक चौराहा से खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज होकर सामान्य यातायात नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी) एवं मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात चौक चौराहा, कोनेश्वर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

8- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नीबू पार्क तिराहा एवं नक्खास (विक्टोरिया स्ट्रीट) की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा / चौक से अपने गन्तव्य को ओर जा सकेगें।

9- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सामान्य यातायात मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात शाहमीना तिराहा या रकाबगंज पुल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

10- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित है। यह यातायात रकाबगंज पुल/बाजार खाला होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

11- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे से सामान्य यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात मेडिकल कालेज रकाबगंज पुल होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।

12- पक्कापुल खदरा साईड तिराहे से सभी प्रकार के वाहन पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़े की ओर नही जा सकेगें। बल्कि यह वाहन बन्धा रोड नये पुल होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

13- कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट चौकी) की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात बन्धा रोड या नये ओवर ब्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।

14- घण्टाघर (दुर्गा देवी मार्ग) तिराहे से सामान्य यातायात नींबू पार्क या बड़े इमामबाडे की ओर नहीं जा सकेगें। बल्कि यह यातायात कोनेश्वर या घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बायें बन्धा रोड कुड़ियाघाट से दाहिने नया पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।

15- अकबरी गेट/मेफेयर तिराहा (चौक) से मेडिकल क्रॉस चौराहा के मध्य सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

16- दरियावाली मस्जिद (जिन्नातों वाली मस्जिद) से पक्का पुल होते हुए नींबू पार्क, फूल मण्डी, कमला नेहरू क्रासिंग गुफरानमाब इमामबाड़ा के मध्य जूलूस वाले मार्ग पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

जूलूस कार्यक्रम के दौरान प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस / स्थानीय पुलिस की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News