Lucknow Weather Today 5 June 2023: अभी और सताएगी गर्मी, नहीं मिलेगी राहत

Lucknow Weather Today 5 June 2023: मौसम विभाग ने कई जिलों में लू की चेतावनी भी जारी की है। तेज धूप की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं इसलिए अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। यदि आपका बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो शरीर को ढक कर ही निकलें।

Update: 2023-06-05 07:19 GMT
Lucknow Weather Today 5 June 2023

Lucknow Weather Today 5 June 2023: 05 जून को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच आर्द्रता 55 प्रतिशत के बीच रहेगी।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार तेज धूप के साथ आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू की चेतावनी भी जारी की है। तेज धूप की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं इसलिए अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। यदि आपका बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो शरीर को ढक कर ही निकलें।

सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान

प्रचंड गर्मी के बीच 05 जून को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच आर्द्रता 55 प्रतिशत के बीच रहेगी। करीब 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। आसमान साफ रहने से चिलचिलाती धूप से दिन का पारा चढ़ेगा। गर्म हवा के झोंके बीमार कर सकते हैं। डाक्टरों के अनुसार इस मौसम में बच्चों और बूढ़ों को खास तौर पर एहतियात बरतने की बरतनी चाहिए।
वहीं रविवार शाम को कई जिलों में को धूल भरी तेज आंधी आई। इससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली तो वहीं धूल भरी आंधी से लोग परेशान भी नजर आए ।

लगातार तेजी से बढ़ रहा पारा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से लखनऊ का पारा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और अधिक दर्ज किया जा सकता है। राजधानी लखनऊ के साथ आस-पास के जिलों में भी पारा बढ़ने लगा है। बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, हरदोई और उन्नाव सहित अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी और बढ़ेगी। ऐसा ही मौसस कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। अभी गर्मी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Tags:    

Similar News