Lucknow News: बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा, 9 देशों के बौद्ध भिक्खुओं का यूपी में दौरा
Lucknow News Today: यह दल 19 जनवरी को लखनऊ पहुंचा और 20 जनवरी को शांति उपवन बौद्ध विहार में संगोष्ठी और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।;
Lucknow News Today Yogi Government Promoted Buddhist Tourism Monks From 9 Countries Visit UP
Lucknow News in Hindi: उत्तर प्रदेश पर्यटन के साथ 9 देशों के बौद्ध भिक्खुओं का दल राज्य भ्रमण पर आया है। बौद्ध भिक्खु 18 से 30 जनवरी तक बुद्ध सर्किट से जुड़े प्रमुख गंतव्यों का दर्शन करेंगे। यह दल 19 जनवरी को राजधानी लखनऊ पहुंचा। इनके सम्मान में 20 जनवरी की देर शाम शांति उपवन बौद्ध विहार में संगोष्ठी और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
भिक्खुओं का दल 21 जनवरी को श्रावस्ती के लिए रवाना हुआ, जो कुशीनगर, सारनाथ और कौशांबी में भ्रमण करेगा। इसके बाद सभी भिक्खु श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए। यह दल 22-23 जनवरी को श्रावस्ती, 24-26 जनवरी को कुशीनगर, 27-28 जनवरी को सारनाथ और 29-30 जनवरी को कौशाम्बी पहुंचेगा।
धम्म यात्रा में शामिल देशों की विविधता
यह दल 19 जनवरी को लखनऊ पहुंचा और 20 जनवरी को शांति उपवन बौद्ध विहार में संगोष्ठी और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विश्व शांति के लिए बुद्ध के वचनों का अखंड पाठ, नृत्य नाटिका, और संघदान जैसे आयोजन हुए। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन और लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल के साथ में आयोजित इस धम्म यात्रा में कम्बोडिया, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार आदि थेरवादी बौद्ध देशों के वो विशिष्ट भिक्खु सम्मिलित हैं। जो प्रतिदिन कम से कम 30 किलोमीटर चारिका करने के अभ्यस्त हैं। साथ में ब्राजील, पुर्तगाल, अमेरिका, ब्रिटेन आदि पश्चिमी देशों के श्रद्धालु बौद्ध उपासक भी उत्तर प्रदेश के बौद्ध पर्यटन में सम्मिलित हैं। भिक्खुओं का दल प्रत्येक स्थान पर बुद्ध पूजा-पाठ भी करेंगे।
भविश्य में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल एक जीवंत विरासत के रूप में मौजूद हैं और इनका निरंतर विकास किया जा रहा है। बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धम्म यात्रा भविष्य में भी जारी रहेगी।