Mainpuri By Election: शिवपाल यादव आज करहल और किशनी में डिंपल यादव के लिए करेंगे सभाएं, मांगेंगे वोट

Mainpuri By Election: शिवपाल बहू डिंपल यादव के लिए आज करहल और किशनी में चुनाव प्रचार करेंगे। समाजवादी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए शिवपाल यादव 11 से अधिक सभाएं करेंगे।

Update: 2022-11-26 06:27 GMT

शिवपाल यादव करहल और किशनी में डिंपल यादव के लिए करेंगे प्रचार

Mainpuri By Election: मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में चाचा शिवपाल, बहू डिंपल यादव के लिए आज करहल और किशनी में चुनाव प्रचार करेंगे। समाजवादी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए शिवपाल यादव 11 से अधिक सभाएं करेंगे। डिंपल यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करेंगे। अपने ही घर में अपने ही लोगों से वोट मांगने के लिए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव भी आज चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगी। वहीं अखिलेश यादव अलग चुनाव प्रचार करेंगे।

मैनपुरी में चल रहे हैं महाभारत में मुलायम की विरासत को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने 7 महारथियों को मैदान में उतारा है। लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या ये महारथी डिंपल यादव को जीत दिला पाएंगे। क्योंकि भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी के लिए करो या मरो की स्थिति है और ये अखिलेश अच्छी तरह तरह से जानते हैं। जबकि भाजपा सपा के गढ़ में सेंध लगाने के फिराक में है। समाजवादी पार्टी द्वारा नेताजी नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा था कि यह चुनाव नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रघुराज शाक्य को उम्मीदवार घोषित किया गया है। मैनपुरी में सबसे अधिक यादव वोटरों की संख्या लगभग साढ़े चार लाख है। इसके बाद शाक्य मतदाताओं की संख्या 3.25 लाख है। मैनपुरी में कुल लगभग 17 लाख वोटर है।

करहल से अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। किशनी से समाजवादी पार्टी के बृजेश कठेरिया विधायक हैं। जबकि भोगांव से भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री विधायक हैं और मैनपुरी से भाजपा के जयवीर सिंह विधायक हैं। 

Tags:    

Similar News