Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी से डिम्पल यादव की हुंकार, इतिहास रचने को जनता तैयार

Mainpuri Bypoll 2022: डिम्पल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान किशनी विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-24 15:07 GMT

Mainpuri Bypoll Dimple Yadav said that the public is waiting to create history

Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के में प्रचार के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से लगी हैं। पार्यियां अपने उम्मीदवारों को जिताने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान किशनी विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि 05 दिसम्बर 2022 के दिन का इंतजार कर रहे मतदाता समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल वाले बटन को ईवीएम में दबा कर इतिहास रचने को तैयार हैं।

डिम्पल यादव ने आज कई स्थानों पर जनसम्पर्क करते हुए कहा कि महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया गया है। भाजपा सिर्फ जनता को भटकाना जानती है।

डिम्पल जी ने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे। नेताजी के विचारों और उनके काम से लोग प्रेरित हैं। यहां हमें बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। जनता का मन समाजवादी पार्टी को भारी मतो सें जिताने का है। उन्होने कहा कि हमारा विश्वास है कि मैनपुरी की जनता इस उपचुनाव में हमारा साथ देगी और नेताजी की समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएगी। आज व्यापक जनसम्पर्क के में डिम्पल यादव ने किशनी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अजीतगंज में अपने तमाम समर्थकों के साथ लोगों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

बता दें की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। जबकि भाजपा ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Tags:    

Similar News