Mainpuri News: शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा अवैध संबंध, युवक ने ठगे लाखों रुपये

Mainpuri News: महिला पवन की झांसे में आ गई और उसके साथ शादी के सपने देखने लगी। इसी के साथ पवन ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-08 11:28 GMT

शादी का झांसा देकर महिला से बनाता रहा अवैध संबंध, युवक ने ठगे लाखों रुपये: Photo- Newstrack

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला को युवक ने दी थी गलत जानकारी

मैनपुरी जिले में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। यह महिला को एक युवक ने धोखा दिया और लाखों रुपए ठग लिए। जब महिला को अंदाजा हुआ कि उसके साथ धोखा हो रहा है तो उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग कर दी। बताते चलें कि मामला भौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।

चार साल से महिला के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध

यहां एक महिला ने बताया है कि 4 साल पहले ग्राम महानंदपुर धोबिया में रहने वाले पवन कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। पवन ने बताया था कि वह अकेला है और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई। महिला पवन की झांसे में आ गई और उसके साथ शादी के सपने देखने लगी। इसी के साथ पवन ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। बताते चलें कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

महिला ने युवक पर लगाया लाखों का माल हड़पने का आरोप

महिला के द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि महिला ने पवन की बातों पर भरोसा किया और उसके नाम अपनी एक जमीन कर दी और जेवरात को गिरवी रख दिया। महिला ने पवन पर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि पवन लगातार धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो गोली मार दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए शिकायत पत्र को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। आरोपी पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News