सपा के गढ़ में जमकर गरजे CM योगी, बोलेः नवाब ब्रांड सपा का असली चेहरा, डीएनए में गुंडई

Mainpuri News: मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निषाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडई और अत्याचार सपा के डीएनए में है। कन्नौज का नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा है।

Update: 2024-09-03 11:08 GMT

सपा के गढ़ में जमकर गरजे सीएम योगी (न्यूजट्रैक)

CM Yogi Adityanath in Mainpuri: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरनाहल में इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 68 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण के साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडई और अत्याचार सपा के डीएनए में है। कन्नौज का नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी निवेश का हब बन रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि साल 2017 से पहले ऐसा नहीं होता था। सपा सरकार में नौकरियां बिकती थीं और चाचा-भतीजा बैग लेकर वसूली पर निकलते थे। लेकिन भतीजा बैग लेकर भाग जाता था। सपा राज में प्रदेश को सपा ने दंगों में झोंक दिया था। सरकारी धन की लूट की गई। नौकरियों में जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को मैनपुरी या इटावा की नहीं अपनी चिंता थी। इन लोगों ने विदेशों में द्वीप खरीद लिए हैं। लेकिन हमें तो उत्तर प्रदेश में ही रहना है। चाचा की आदत है धक्का खाकर पड़े रहना, लेकिन जनता धक्के नहीं खाएगी।  

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि आज यूपी में लूट या अपहरण नहीं होता है। आज अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसकी आने वाली 7 पीढ़ियों को सबक सिखाने वाली कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू नहीं विकसित राज्य बन गया है। 2017 से पहले मैनपुरी के लोगों को शक की नजरों से देखा जाता थौ। यहां के लोगों को होटल भी नहीं मिलते थे। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। अब मैनपुरी के लोगों के पास पहचान का संकट बिल्कुल भी नहीं है। यूपी को इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल बना दिया है। साल 2017 में उत्तर प्रदेश 7वीं अर्थव्यवस्था थी और आज दूसरे नंबर आ है। अब इसे जल्द ही नंबर वन बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।  

Tags:    

Similar News