Mainpuri News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Mainpuri News: शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। यहां पुलिस के द्वारा मृतक युवक का फोटो खींचा गया और उसको सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-18 09:31 GMT

Mainpuri News (Pic: Social Media)

Mainpuri News: मैनपुरी में एक युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पुलिस शव की काफी देर तक शिनाख्त करती रही फिर बाद में शव की शिनाख्त हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

जामुन के पेड़ से लटक रहा था युवक का शव

मैनपुरी जिले के एक गांव में उस समय परिवार के लोगों में मातम छा गया। जब एक युवक का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। मामले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां काफी देर बाद शव की शिनाख्त की गई। बताते चलें कि मामला औंछा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़र्रा का है। यहां शुक्रवार को देर शाम कुछ लोग रास्ते से होकर गुजर रहे थे तभी अचानक से उन्होंने जामुन के पेड़ पर किसी को लटकता हुआ देखा। पास में पहुंचने के बाद पता चला कि किसी की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई है। आसपास के लोग काफी डर गए और उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद शिनाख्त

शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। यहां पुलिस के द्वारा मृतक युवक का फोटो खींचा गया और उसको सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो मृतक की पत्नी ने शिनाख्त की। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि जो शव बरामद किया गया है वह उसके पति वीरेंद्र का है। सीमा ने बताया कि उसके पति वीरेंद्र ने गांव के आसपास के लोगों का उस पर करीब चार लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज के वजह से वीरेंद्र काफी परेशान थे। सीमा ने बताया कि उसका पति हलवाई का काम करता था और अपने साढ़ू की दुकान पर बैठता था। वीरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से महिला की पत्नी और परिवार के लोग काफी सदमे में है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।   

Tags:    

Similar News