Mainpuri News: डिंपल यादव का BJP पर तंज, बोली- संविधान कुचल रही भाजपा, जनता सिखाएगी सबक

Mainpuri News: डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी जो प्रथा चला रही है वह गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को सबसे बड़ी धार्मिक पार्टी कहती है तो फिर मंगेश यादव का एनकाउंटर करते हुए भाजपा किस तरीके का धर्म दिखाना चाहती है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-09-10 16:13 GMT

 डिंपल यादव (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पहुंची, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा को संविधान विरोधी बताया।  लोकसभा सांसद डिंपल यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा और सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो प्रथा चला रही है वह गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को सबसे बड़ी धार्मिक पार्टी कहती है तो फिर मंगेश यादव का एनकाउंटर करते हुए भाजपा किस तरीके का धर्म दिखाना चाहती है।

डिंपल यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब भी वह सच बोलते हैं तो बीजेपी के लोगों को उनकी सच बातों से बड़ी तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि देश में जगह-जगह पर रेल दुर्घटना हो रही है ऐसे में कई लोगों की मौत हो रही है सरकार इन कमियों को दूर नहीं कर रही है। सरकार की नाकामियां साफ दिखाई दे रही हैं।

बीजेपी संविधान को कुचलने का कर रही काम

डिंपल यादव ने कहा कि यह लोग संविधान को नहीं मानते। बीजेपी के लोग हमेशा से संविधान के खिलाफ रहे हैं। इसीलिए यह लोग संविधान को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अबकी बार जनता ने सपा का पूरा साथ दिया, जिसकी वजह से बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। प्रदेश की जनता को एक अच्छे और ईमानदार व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कि डबल इंजन की सरकार में सब बेहाल है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और नौकरियां खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी और सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

Tags:    

Similar News