Mainpuri News: जल भराव से ग्रामीण परेशान, बीमारियों की बढ़ी संभावना, प्रशासन से मदद की गुहार

Mainpuri News: जल भराव और कीचड़ से परेशान लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान को कीचड़ और जल भराव की समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन...

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-14 11:59 GMT

Mainpuri News (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: प्रदेश में मानसून का आगमन हो चुका है। एक तरफ जहां किसानों को बारिश से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों का जीवन हाल बेहाल हो गया हैं। जिलें में कई जगहों से जल भराव की भी खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जनपद के सुल्तानगंज ब्लॉक के मलगांव से आया है। जहां ग्रामीणों ने जल भराव से तंग आकर विरोध प्रदर्शन किया। आज जल भराव और कीचड़ से परेशान लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान को कीचड़ और जल भराव की समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन उन्होंने कोई हमारी बात ही नहीं सुनी। हम लोग इस रास्ते से जाने के लिए मजबूर है। जल भराव वाले रास्ते से होकर जाने पर लोग हादसें का शिकार हो रहे हैं।

गंदगी के वजह से लोग हो रहे बीमार

आपको बता दें, कि सुल्तानगंज ब्लॉक के मलगांव में रहने वाले लोगों की परेशानी अभी तक दूर होती नहीं दिखाई दे रही है। ग्रामीणों को रास्ते में कीचड़ और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। गांव वासियों ने कहा जल भराव और गंदगी के वजह से हमारे गांव में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे कोई ना कोई बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार जल जमाव हो चुका है।

गंदगी में रहने के लिए मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी बारिश का मौसम आता है, तब-तब हालात बद से बदत्तर हो जाती है। आलम यह होता है कि अगर कोई पैदल या फिर बाइक से निकलता है तो फिसल कर गिर जाता है। इस मामले में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी भी तरीके की मदद नहीं हो रही है। अगर समय रहते ही प्रशासन ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो गांव के लोग भी बीमारियों की चपेट में आ सकते है।

Tags:    

Similar News