हर घर में जलेगा दीपक, राम नगरी में अब ऐसे मनाई जायेगी दिवाली

दरअसल, इस योजना के तहत नगर निगम अयोध्या द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को दीपक बाटा गया। बता दें कि मलिन बस्ती से दीया, तेल और बत्ती देने का यह कार्य आज से लगभग 100 से अधिक घरों में बांटें जाने के साथ शुरुवात हुई।

Update: 2019-10-23 13:25 GMT

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पर राम नगरी अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव को पूरे नगर में मनाए जाने योजना को लेकर नगर निगम पार्षदों के साथ नगर के कोने कोने को रोशन करने के लिए योजना तैयार की है।

यह भी पढ़ें- रामलीला को चाइल्ड पोर्न बोल फंसे एक्टर, जानें कहां मचा घमासान

दरअसल, इस योजना के तहत नगर निगम अयोध्या द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को दीपक बाटा गया। बता दें कि मलिन बस्ती से दीया, तेल और बत्ती देने का यह कार्य आज से लगभग 100 से अधिक घरों में बांटें जाने के साथ शुरुवात हुई।

यह भी पढ़ें- सांसद की पत्नी ने बोला- रेप ऐसी चीज….. अब उनके साथ हुआ ऐसा

बताया जा रहा है कि नगर निगम अयोध्या दीपोत्सव के दिन हर घर में दीपक जलने के उद्देश्य से इस कार्य का शुभारंभ किया गया है, यह कार्य नगर के 8000 परिवारों को 11 दीपक तेल और बत्ती वितरित कर रहा है।

महापौर ने कहा...

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का हर तबका दीपोत्सव में हिस्सा ले ऐसी मुख्यमंत्री की मंशा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम द्वारा इसका शुभारंभ किया गया है। दलितों के घर में भी भव्य दीपावली हो ऐसी मुख्यमंत्री की मंशा है, नगर निगम ने दीपक वितरित किया है।

Tags:    

Similar News