Meerut Nagar Nigam Ward No.83: मेरठ फखरुद्दीन अली अहमद नगर वेस्ट प्रथम वार्ड के पार्षद कय्यूम अंसारी, अपने खर्चे से ही पार्क का निर्माण करा दिया

Meerut Nagar Nigam Ward No.83 Parshad: वार्ड के पूर्व पार्षदों ने जब वार्ड की समस्याओं पर गौर नहीं किया तो जनता की सेवा और काम कराने के उद्देश्य से राजनीति में आए।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-10-19 11:49 IST

 मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 83 फखरुद्दीन अली अहमद नगर वेस्ट प्रथम के पार्षद कय्यूम अंसारी

Meerut Nagar Nigam Ward No.83: ऐसे समय में जब लोग राजनीति में अपना घर भरने के लिए आ रहे हैं। मेरठ नगर निगम वार्ड-83 फखरुद्दीन अली अहमद नगर वेस्ट(1) के पार्षद कय्यूम अंसारी लोगों के लिए मिसाल हैं। वार्ड के पूर्व पार्षदों ने जब वार्ड की समस्याओं पर गौर नहीं किया तो जनता की सेवा का उद्देश्य लेकर कय्यूम अंसारी आजाद उम्मीदवार के रुप में खुद ही चुनाव में कूद पड़े। जनता ने उन्हें हाथों हाथ लिया। भाजपा की लहर के बाद भी उन्हें चुनकर नगर निगम में भेजा। लोंगो में उनकी लेकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आजाद उम्मीदवार होने के बावजूद पिछले चुनाव में उन्हें 37.2 फीसदी वोट मिले। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना तो उनकी आदतों में शुमार हो चुका है।

वार्ड में लोंगो के लिए एक अच्छे पार्क की कमी थी। कय्यूम अंसारी ने प्रयास किये। नगर निगम फंड से पार्क नहीं बनवा सके तो अपने खर्चे पर ही उन्होंने प्राइमरी स्कूल के बराबर में पार्क का निर्माण करा दिया। इलाके के लोगों की मानें तो कय्यूम अंसारी वार्ड के विकास के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं। Newstrack से बातचीत में कय्यूम अंसारी कहते हैं,"ढाई साल कोरोना में लोंगो की जितनी मदद कर सकता था वो मेरे द्वारा की गई।" क्षेत्र में कराए गए विकास कामों के बावत पूछने पर अंसारी कहते हैं," कोरोना के चलते कम ही काम हो पाए हैं। फिर भी मेरे द्वारा करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें नाली,सड़के,खड़ंजे आदि का निर्माण शामिल है।"

कोई ऐसा काम भी है जिसको आप कराना चाहते थे। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी करा नहीं सके ? इस सवाल पर कय्यूम अंसारी अफसोस भरे लहजे में कहते हैं,"हां श्याम नगर और अहमद नगर को जोड़ने वाला रोड नहीं बनवा सका। कोशिश भी की।" आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में कय्यूम अंसारी कहते हैं,"पीने के पानी की हमारे यहां कोई समस्या नहीं है। सीवर लाइन अभी हमारे क्षेत्र में डली नहीं है।"

जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में कय्यूम अंसारी कहते हैं, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम को 7 बजे से रात के 12 बजे तक जब तक लोग मिलने आते हैं तब तक उनसे मैं मिलता हूं। 

Tags:    

Similar News