Meerut: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य वार्षिक अवार्ड से सम्मानित

Meerut: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स प्रो. डॉ. आर.के. घई को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड 2023-24 से सम्मानित किया गया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-05-29 12:45 GMT

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि के संकाय सदस्य वार्षिक अवार्ड से सम्मानित (न्यूजट्रैक)

Meerut News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बृहस्पति भवन में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन समाज विकास संस्थान द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वार्षिक अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स प्रो. डॉ. आर.के. घई को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड 2023-24 से सम्मानित किया गया।

इस विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ० पदमा मिश्र मैनेजमेंट फैकल्टी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड, डॉ. रीना बिशनोई लॉ फैकल्टी को ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड एवं अजय राज सिंह लॉ फैकल्टी को शिरोमणि अवार्ड सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. शल्या राज ने डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स प्रो. डॉ. आर.के. घई एवं अन्य सम्मानित संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दी।


मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के डिसेबिलिटी एडवाइजरी सर्विस सेंटर में सुभारती रंगीला कल्चरल क्लब तथा खेल एवं मनोरंजन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक गतिविधियों एवं वेस्ट ऑफ क्राफ्ट बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. मंजू अधिकारी ने उद्घाटन भाषण देकर और प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार, डीन शिक्षा संकाय को पौधा भेंट कर किया। दीपिका चौधरी ने शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनोज राज का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं भी दी साथ ही शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनोज राज ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से सभी को रूबरू किया। कार्यक्रम में गाना गाना, नृत्य और कई मनोरंजनात्मक खेल गतिविधियां भी शामिल रही। मेडिकल कॉलिज के कर्मचारी रोहित शर्मा, सुभारती डेन्टल कॉलिज के विद्यार्थी सारांश तोमर ने गाना गा कर, नृत्य कर, अपना-अपना हुनर दिखाया साथ ही फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने भी क्राफ्ट से कुछ नई चीजें बनाकर अपना हुनर पेश किया।

कार्यक्रम में लगभग 67 प्रतिभगियों ने प्रतिभाग किया। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डेन्टल कॉलेज के सारांश तोमर, द्वितीय स्थान मेडिकल कॉलेज से रोहित, तृतीय स्थान पॉलिटेक्निक कॉलिज से रचना रानी को मिला। डार्ट बोर्ड प्रतियोगिता में प्रथम मेडिकल कॉलेज से संजय चौहान, द्वितीय साइंस कॉलेज से रियाज़ खान, तृतीय स्थान सुभारती अस्पताल से पवन कुमार को मिला। क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीपीईएस से गुनगुन, द्वितीय स्थान बीपीएड से सिमरन मेहंदी को मिला। सभी आयोजक कर्ताओं की ओर से विशेष पुरस्कार सुभारती दिव्यांग विभाग की फरहा अंसारी को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका डॉ. मंजू अधिकारी, रेशु रानी एवं दीपिका चौधरी के साथ क्लब के अन्य सदस्यों की भी रहीं।

Tags:    

Similar News