Mirzapur News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, 5.75 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा

Mirzapur News: जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोपहर 12 बजे जल स्तर 74.190 मीटर दर्ज किया गया। जल में वृद्धि 5.75 सेंटी मीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रही है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-08-07 12:07 GMT

Mirzapur News (Pic: Newstrack) 

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोपहर 12 बजे जल स्तर 74.190 मीटर दर्ज किया गया। जल में वृद्धि 5.75 सेंटी मीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रही है। हर वर्ष बाढ़ में गंगा सदर और चुनार तहसील की सैकड़ो बीघा जमीन निगल कर ही शांत होती है। विंध्याचल में जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी शुरू हो गया हैं।

दो लाख 43 हजार 404 क्यूसेक छोड़ा गया पानी

कानपुर नरौरा, हरिद्वार व बैराज बांध से दो लाख 43 हजार 404 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो। वर्ष 2023 के दौरान 73.66 मीटर तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद गंगा घटने लगी थी। इससे कोन, छानबे, सिटी, मझवां, पहाड़ी व सीखड़ ब्लाक के करीब 300 गांव प्रभावित हुए थे। विंध्याचल क्षेत्र के पुराने वाराणसी बस अड्डा के पास गंगा के कटान से 1 वर्ष में करीब 30 फीट जमीन नाले में समा चुकी है। कटान रोकने के लिए विभागीय पत्राचार किया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए 37 बाढ़ चौकिया बनाई गई है। यहां पर अमीन व सिंचाई विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। छानबे व कोन ब्लाक के तीन गांवों में पहले पानी प्रवेश करता है। जिससे यह गाँव टापू में तब्दील हो जाते है। छानबे ब्लाक के बबुरा और कोन ब्लाक के हरिसंहपुर व मल्लेपुर में पानी घुसता है। लिहाजा गाँव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। निगरानी की जा रही हैं।

 

Tags:    

Similar News