Moradabad News: रिटायर डिप्टी एसपी की बहु ने लगाया रेप का इल्ज़ाम! शिकायत पर पति ने की जान से मारने की कोशिश

Moradabad News: पीड़िता डॉक्टर की माने तो उसकी शादी साल 2012 में रिटायर्ड सीओ के डॉक्टर बेटे से हुई। तभी से ससुर उस पर गन्दी नज़र बनाए रखता था।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2023-11-25 12:34 IST

Moradabad viral video 

Moradabad News: मुरादाबाद में एक रिटायर डिप्टी एसपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है और ये मुकदमा किसी और ने नहीं बल्कि खुद रिटायर्ड अधिकारी की डॉक्टर बहु ने दर्ज कराया है। पीड़िता की माने तो दीपावली की रात उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पूरा मामला थाना सिविल लाइन के पॉश कालोनी राम गंगा विहार का बताया जा रहा है, जहाँ रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी एक रिटायर्ड सीओ है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी हेमराज मीणा से की, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में ससुर और पति सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता डॉक्टर की माने तो उसकी शादी साल 2012 में रिटायर्ड सीओ के डॉक्टर बेटे से हुई। तभी से ससुर उस पर गन्दी नज़र बनाए रखता था। कई बार ससुर ने पहले भी अश्लील हरकत की थी, इस बाबत शिकायत करने पर पति ने उसे शांत करा दिया। साथ ही ससुर भी कुछ दिनों तक शांत रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से आरोपी ने उसके साथ अश्लीलता करनी शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि बीती दिवाली की रात पूरा परिवार घर के बाहर पटाखे जला रहा था। पीड़िता अपने कमरे में कपडे बदल रही थी। तभी अचानक ससुर कमरे में दाखिल हुआ और रिवाल्वर की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत के दौरान अपने पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मारने की कोशिश करने की बात कही है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करना का आरोप 

पीड़िता का आरोप है कि बीते 8 मई को भी आरोपी ने ऐसी हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसने अपने मायके में शिकायत की और मायके चली गई। पंचायत हुई, जिसके बाद उसे वापस ससुराल भेज दिया गया। पीड़िता डॉक्टर ने पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करना का आरोप लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए न्याय की गहर लगाई है। सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद से सीओ सिविल लाइन का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए, जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News