Moradabad News: प्रेम की हत्या का खुलासा, गोली मारने वाले दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad News: प्रेम को एक छोटी सी बात की वजह से गोली मार दी गई, कैमरा किराए पर लिया था जिसका किराया देना बाकी था तो इस छोटी सी बात के कारण 21 वर्षीय प्रेम को गोली मार कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी गई।

Update: 2023-05-14 21:46 GMT
घटना का खुलासा करती पुलिस (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना मझोला के क्षेत्र की पॉशा कालोनी बुद्धिविहार में फर्म कर्मी प्रेम शर्मा को गोली से उड़ाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा और बाइक बरामद कर ली है। हत्या के पीछे कैमरा किराये पर देने के बाद पैसे के लेनदेन का विवाद बताया गया है।

बताते चले की प्रेम को एक छोटी सी बात की वजह से गोली मार दी गई, कैमरा किराए पर लिया था जिसका किराया देना बाकी था तो इस छोटी सी बात के कारण 21 वर्षीय प्रेम को गोली मार कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी गई। नतीजा आज दोनों ही हत्या आरोपी पुलिस के शिकंजे में कैद हैं। एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर ने पत्रकारों के सामने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी विशाल उर्फ बाबा और विकास को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इन दोनो आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है और जुर्म करने का कारण भी पुलिस को बताया।

दोनो आरोपियों को पुलिस पूरी शिद्दत के साथ ढूंढ रही थी। साथ में जिले की एसओजी टीम व क्राइम ब्रांच यूनिट और सर्विलांस टीम को भी जिम्मेदारी दी गई थी। दोनो आरोपियों को पुलिस ने आलाए कत्ल के साथ गिरफ्तार कर पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया। आलाएं कत्ल 32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस के साथ एक बाईक भी बरामद की है जो घटना में इस्तेमाल की गई थी।

Tags:    

Similar News