Moradabad: महिला ने छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले में लगाई न्याय की गुहार

Moradabad: जिले के कटघर थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के साथ रूपयों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-03-18 08:22 GMT

मुरादाबाद में महिला ने छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले में लगाई न्याय की गुहार (न्यूजट्रैक)  

Moradabad News: जिले के कटघर थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के साथ रूपयों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जनपद मुरादाबाद कटघर थाने के पास नए रोडवेज के सामने स्टेट बैंक के बाहर रूबी नाम की महिला के साथ छेड़खानी मारपीट के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला से बात की गयी तो उसने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक शाखा कटघर में खाता है। 15 मार्च को को वह बैंक पहुंची थी।

जहाँ अमन सक्सेना पुत्र हरीश सक्सेना निवासी छोटी मण्डी कटघर मुरादाबाद जोकि पेशे से वकील है। अमन सक्सेना भी बैंक में ही था। बैंक वालों ने कहा कि अमन सक्सेना ने उसके खाते से दो लाख रूपये निकालने की कोशिश की। उन्होंने बैंक में चेक लगाया था। जिसकी चेक संख्या 750144 है। रूबी ने पैसे निकालने से साफ इंकार कर दिया। इस पर वहां मौजूद अमन सक्सेना और उसके साथी असलम ने उसके साथ बैंक शाखा के अन्दर अभद्र व्यवहार किया।

यही नहीं बैंक के बाहर सबके सामने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की। इस बीच वहां रूबी का पुत्र पहुंच गया। रूबी के पुत्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने छेड़छाड़, मारपीट और रूपयों के लिए धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा हुए सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। 

Tags:    

Similar News